डाइट फिटनेस

खट्टे फल हैं बहुत गुणकारी, कम कर सकते हैं इस गंभीर बीमारी का खतरा

विटामिन-सी युक्त खट्टे फल जैसे अमरूद, संतरा, अंगूर, पपीता और स्ट्रॉबेरी आदि खाने से हेमोरेजिक स्ट्रोक (दिमाग की किसी रक्त धमनी का फटना) का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। फ्रांस की पोनशाइलू यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में स्ट्रोक के शिकार हो चुके लोगों के साथ स्वस्थ लोगों का अध्ययन किया गया।

3 min read
Jun 17, 2023

विटामिन-सी युक्त खट्टे फल जैसे अमरूद, संतरा, अंगूर, पपीता और स्ट्रॉबेरी आदि खाने से हेमोरेजिक स्ट्रोक (दिमाग की किसी रक्त धमनी का फटना) का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। फ्रांस की पोनशाइलू यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में स्ट्रोक के शिकार हो चुके लोगों के साथ स्वस्थ लोगों का अध्ययन किया गया।

वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन लोगों के रक्त में विटामिन-सी की मात्रा कम थी, उनमें भी हाई ब्लड प्रेशर या मोटे लोगों की तरह स्ट्रोक होने की आशंका ज्यादा थी, लेकिन पर्याप्त विटामिन-सी लेने वाले लोग काफी सुरक्षित थे।

सही मात्रा: रोजाना एक महिला को 75 व पुरुष को 90 मिलिग्राम विटामिन-सी लेना चाहिए।

नया ट्रीटमेंट
अमरीकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ब्लड टेस्ट तैयार किया है, जिससे तीन घंटे पहले स्ट्रोक का पता चल सकेगा। वैज्ञानिकों ने रक्त में ऐसे अणुओं की पहचान की है, जिनकी गतिविधियां स्ट्रोक से पहले असामान्य हो जाती है। इस टेस्ट के लिए ऐसी मशीन बनाई गई है, जो कुछ ही मिनटों में खून की जांच कर बता देगी कि संबंधित व्यक्ति को स्ट्रोक का खतरा है या नहीं।

अन्य फायदे
वजन करता है कम
खट्टे फलों में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल भी कर सकते हैं। खट्टे फलों में कई तरह के फाइटोकेमिकल पाए जाते हैं जैसे- एल्कोनोइड, फ्लावोनोइड इत्यादि।

कैंसर से करे बचाव
खट्टे फलों में एंटी-कैंसररोधी गुण पाया जाता है। यह पेट का कैंसर, लंग्स का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और लंग्स कैंसर से बचाव करने में मदद करता है। इन फलों के छिलकों के अर्क में एंटी-ट्यूमर गुण पाया जाता है, जो ट्यूमर बढ़ने के खतरे को कम कर सकता है।

इम्यून पावर करे बूस्ट
खट्टे फलों के सेवन करके आप अपने इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिंस शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में असरदार होती हैं। यह ब्लड सेल्स प्रतिरक्षा कार्यप्रणाली को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

मस्तिष्क को करे बेहतर
खट्टे फलों के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। यह शरीर के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। यह मस्तिष्क से जुड़ी परेशानी को बड़ा सकता है। शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें। इससे मस्तिष्क के विकारों को कम किया जा सकता है।

आंखों को बनाए हेल्दी
आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन करें। दरअसल, खट्टे फलों में विटामिन सी पाया जाता है, जो आंखों को सुरक्षित रखता है। साथ ही यह आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है।

पथरी में फायदेमंद
खट्टे फलों के सेवन से पथरी की परेशानी दूर होती है। खट्टे फलों में मूत्रवर्धक गुण पाया जाता है। ऐसे में खट्टे फलों के सेवन से शरीर से यूरिन के जरिए पथरी निकल सकता है। नींबू में ड्यूरेटिक प्रभाव मौजूद होते हैं। इससे पथरी के जोखिमों को कम किया जा सकता है।

दिल को रखे स्वस्थ
खट्टे फलों के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। खट्टे फलों में फ्लेवोनोइड प्रचूर मात्रा पाया जाता है। यह हृदय रोग से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
17 Jun 2023 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर