
Foods Not To Eat After Sprouted Chana: शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए बहुत से लोग अंकुरित चने का सेवन करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को खत्म करने में सहायक है।
लेकिन क्या आपको पता है कि अंकुरित चना खाने के बाद हमे कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे मिलने वाला फायदा नुकसान में बदल सकता है। जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं अंकुरित चना खाने के बाद किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
चना खाने से मिलते हैं गजब के फायदे
अंकुतिर चने में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में होने वाली कई सारी परेशानियों को दूर करते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल, शुगर और शरीर को मजबूत बनाने बहुत फायदेमंद है।
अंकुरित चने पाए जाते हैं कई पोषक तत्व
अंकुरित चने में विटामिन A, विटामिन B6 और विटामिन C के साथ फाइबर, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन, कॉपर, प्रोटीन, थियामिन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
नहीं खाना चाहिए अंडा
अंकुरित चना खाना के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए। क्यों इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। क्योंकि अंकुरित चने में विटामिन K और प्रोटीन पाया जाता है। जबकि अंडे में विटामिन D और प्रोटीन पाया जाता है, जो पाचन तंत्र की प्रक्रिया पर असर डालता है। इस वजह से आपको पेट में गैस, ऐंठन और भारीपन की समस्या हो सकती है। इसलिए अंकुरित चना खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए।
दूध पीने के होते हैं घातक परिणाम
अंकुरित चने खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों का कॉम्बिनेशन ऑक्सलेट्स स्किन पर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकते हैं जिससे चेहरे पर रैशेज, दाने और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूध पीने से बचना चाहिए।
करेला खाने से किडनी पर पड़ता है अतिरिक्त दबाव
अंकुरित चने में विटामिन K पाया जाता है। जबकि करेले में विटामिन C पाया जाता है। दोनों विटामिन्स के मिलने से शरीर में ऑक्सलेट बना सकता है। जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। साथ ही पथरी का खतरा बढ़ जाता है।
अचार खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और अपच की समस्या
कभी भी अंकुरित चना खाने के बाद अचार नहीं खाना चाहिए। इनका एक साथ सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्या हो सकती है।
Published on:
12 Sept 2023 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
