11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शरीर में ना होने दें कैल्शियम की कमी

शरीर को फिट रखने में मिनरल्स का अहम रोल होता है और कैल्शियम ऐसा ही एक जरूरी तत्व है। यह स्वस्थ दांत, हड्डियों और मसल्स के लिए जरूरी होता है

2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Aug 18, 2018

शरीर में ना होने दें कैल्शियम की कमी

शरीर में ना होने दें कैल्शियम की कमी

शरीर को फिट रखने में मिनरल्स का अहम रोल होता है और कैल्शियम ऐसा ही एक जरूरी तत्व है। यह स्वस्थ दांत, हड्डियों और मसल्स के लिए जरूरी होता है। हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार कम से कम रोजाना 1000 से 1200 मिलिग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। इस जरूरत को सप्लिमेंट्स या डाइट से पूरा किया जा सकता है।

इसलिए जरूरी है कैल्शियम
हमारे शरीर में कई तरह के कार्य के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। दांतों और हड्डियों की मजबूती के अलावा यह रक्त का थक्का जमने, मसल्स के सिकुडऩे-फैलने, तंत्रिकाओं के कार्य आदि में भी सहायक होता है। दिल की धडक़न को नियंत्रित रखने में भी यह अहम भूमिका निभाता है।

जब कम हो कैल्शियम की मात्रा
कैल्शियम की कमी ही नहीं बल्कि विटामिन डी, फॉस्फोरस और मैग्निशियम आदि भी कैल्शियम अवशोषण में मदद करती हैं। उम्र बढऩे के साथ-साथ, मेनोपॉज होने, दवाइयों के सेवन, कैल्शियम युक्त चीजों के सेवन में कमी आदि से कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव, सूखी त्वचा, नाखूनों का टूटना, दांतों का क्षरण, बोन डेंसिटी कम होना, विटामिन डी की कमी जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। कई बार ओस्टियोपोरोसिस, कोर्डियोवेस्कुलर बीमारियां और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी सामने आने लगती हैं।

इनका सेवन है जरूरी
कीवी : इसमें 60 मिलिग्राम कैल्शियम के साथ ही विटामिन सी भी होता है।
बेरीज : स्ट्रॉबेरी, रसबेरी, ब्लैकबेरी आदि कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इनमें 20 मिलिग्राम से ज्यादा कैल्शियम की मात्रा होती है।
संतरा : विटामिन सी के साथ ही कैल्शियम का अच्छा स्रोत भी माना जाता है।
अनानास : इसमें कैल्शियम की अत्यधिक मात्रा के साथ ही कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिन भी होते हैं। डायबिटिक पेशेंट्स को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
पपीता : प्रति 100 ग्राम पपीता से 20 मिलिग्राम कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है।
बादाम : फाइबर और विटामिन ई के अलावा इसमें कैल्शियम की भी अत्यधिक मात्रा होती हैै। तीन चौथाई कप बादाम से 320 मिग्रा कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है।
सूखे अंजीर: डेढ़ कप अंजीर में 320 मिग्रा कैल्शियम होता है। हालांकि इसमें कैलोरी भी काफी होती है।