17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध पीने का सही समय, मिलेंगे चमत्कारी लाभ

दूध हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। हर उम्र के लोगों को दूध पीना चाहिए। हालांकि कई लोगों को सुबह के समय दूध पीने से गैस बनती है, ऐसे में रात के समय दूध पीना ज्यादा लाभदायक रहता है। यहीं नहीं यदि आप शरीर से कमजोर हैं, तो सुबह के समय भी दूध पी सकते हैं, इससे भी आपको फायदा होगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Jan 03, 2024

milk1.jpg

दूध हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है। हर उम्र के लोगों को दूध पीना चाहिए। हालांकि कई लोगों को सुबह के समय दूध पीने से गैस बनती है, ऐसे में रात के समय दूध पीना ज्यादा लाभदायक रहता है। यहीं नहीं यदि आप शरीर से कमजोर हैं, तो सुबह के समय भी दूध पी सकते हैं, इससे भी आपको फायदा होगा।

milk2.jpg

चिकित्सक के मुताबिक सुबह के समय यदि आप दूध पीते हैं तो आपको खाली पेट नहीं पीना चाहिए। बच्चों को भी सुबह के समय सिर्फ दूध पिलाकर स्कूल नहीं भेजना चाहिए, उन्हें दूध के साथ—साथ कुछ ना कुछ खिलाना चाहिए। स्कूल गोइंग बच्चों को दिन दो से तीन बार दूध पिलाया जा सकता है।

milk__4.jpg

आयुर्वेदिक चिकित्सक वेदवती शर्मा के मुताबिक रात के समय दूध पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे शरीर हील होता है और सबसे अच्छी बात यह रहती है कि डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। छोटे बच्चे किसी भी समय दूध पी सकते हैं। दिन के बजाय रात को दूध पीना अधिक फायदेमंद होता है। यदि आप नियमित रूप से रात के समय दूध पीते है तो न सिर्फ नींद की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि सुबह पेट भी अच्छी तरह से साफ हो जाता है। आइए जानते हैं दूध पीने के फायदे।

mil6.jpg

जिन लोगों से नियमित दूध की आदत होती है, उनकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। खासकर रात के समय गर्म दूध पीने के बहुत सारे फायदे रहते हैं। दूध पीने से हड्डियां के साथ—साथ दांत की सेहत भी बनी रहती हैं। दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है, जिसकी वजह से दांतों में राहत मिलती है। ग्रोइंग एज में बच्चों को दूध पिलाना चाहिए।

m.jpg

दिन के समय भरपूर एनर्जी के लिए दूध पीना एक अच्छा आॅप्शन हो सकता है। इसके नियमित सेवन से बच्चों व बड़ों दोनों में एनर्जी बनी रहेगी। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी12, विटामिन-डी और फॉसफोरस का उच्च स्त्रोत है। व्यस्क व्यक्ति भी दो से तीन कप दूध आराम से पी सकता है। यदि आपका वजन ज्यादा है, तो बिना क्रीम का दूध पीएं।