डाइट फिटनेस

जानिए, फिटनेस के लिए क्यों जरूरी है 80 प्रतिशत खानपान और 20 प्रतिशत व्यायाम

पहले दादी के हाथ के बने खाने का स्वाद ही कुछ और था। इस थाली में दाल, रोटी, चावल, सब्जी, दही और मीठा यानी सब चीजें होती थीं। पोषक तत्व संतुलित मात्रा में मिलतेे थे।

less than 1 minute read
May 04, 2019
80 खानपान व 20 व्यायाम से हो सकते हैं फिट

खानपान व जीवनशैली में बदलाव से तनाव, थकान, चिड़चिड़ापन, मोटापा, डायबिटीज, हाइपर टेंशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। शरीर को फिट रखने के लिए फैट, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स व मिनरल्स संतुलित मात्रा में लें। शरीर की क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। फिटनेस 80 प्रतिशत खानपान व 20 प्रतिशत व्यायाम पर निर्भर करती है।

इन सवालों के जवाब जानना जरूरी

सवाल : घी को सबसे हैल्दी क्यों कहा जाता है?
घी के पोषक तत्व गरम होने के काफी बाद तक नष्ट नहीं होते हैं। खाद्य तेलों में इसका स्मोकिंग प्वाइंट सबसे अधिक होता है। रिफाइंड, सरसों आदि तेलों का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। गरम करते ही इनमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट होने लगते हैं।
सवाल:खमीर वाली चीजें सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हंै?
खमीर (फर्मेंटेशन) में अ'छे बैक्टीरिया होते हैं जो हाजमे के लिए बहुत अ'छे हैं। जैसे साउथ इंडियन डाइट इडली, डोसा, खमण आदि इसी प्रक्रिया के तहत बनाए जाते हैं। ये आंतों, त्वचा, बाल और आंखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
सवाल : उबली सब्जियां खाने के क्या फायदे हैं?
उबली सब्जियों में फैट नहीं होता है। इनसे शरीर में फैट की मात्रा घटती है। इससे तेजी से वजन कम होता है लेकिन शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा नहीं मिलने से दिक्कतें हो सकती हैं। सप्ताह में एक-दो बार ले सकते हैं। वजन घटाने के लिए रोज न लें।
एक्सपर्ट : मेधावी गौतम, डायटीशियन, जयपुर

Published on:
04 May 2019 12:00 am
Also Read
View All

अगली खबर