1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल का काल है लहसुन मिला दूध, ये हैं बनाने की विधि

सर्दियों में लहसुन का दूध पीने से कई तरह की मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। वहीं लहसुन वाला दूध बैड कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद करता है। लहसुन नसों को साफ करता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Dec 31, 2023

garlic_3.jpg

सर्दियों में लहसुन का दूध पीने से कई तरह की मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। वहीं लहसुन वाला दूध बैड कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद करता है। लहसुन नसों को साफ करता है।

garlic.jpg

कोलेस्ट्रॉल ब्लड में पाए जाने वाला फैट पदार्थ है, यह फैट शरीर के लिए जरूरी भी है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खान—पान में गड़बड़ी के कारण शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने से ये नसों को ब्लॉक करना शुरू कर देता है। इस स्थिति में लहसुन खाना फायदेमंद हो सकता है।

garlic_2.jpg

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ विटामिन-बी, सी, सेलेनियम, मैंगनीज और कैल्शियम जैसे न्‍यूट्रिएंट्स होते हैं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, डी, के और ई पाए जाते हैं। ये गुण मिलकर सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं।

garlic_1.jpg

कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने से हाई बीपी की समस्‍या होती है और दिल से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसको कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। लहसुन वाला दूध डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। दूध में चीनी न मिलाएं। कुछ लोगों को दूध पीने से गैस की शिकायत रहती है। लहसुन वाला दूध मेटाबॉल‍िक रेट को बढ़ाकर कब्‍ज की समस्‍या को दूर करता है। इससे पेट में गैस, ऐंठन, सूजन और अपच से आराम मिलता हैं। सर्दी खांसी की समस्या से आराम मिलता है।

milk.jpg

लहसुन वाला दूध बनाने के लिए एक पैन में 100 मि.ली पानी, 10 ग्राम कुचला हुआ लहसुन और 100 मि.ली पानी मिलाएं। इससे तब तक उबाले, जब तक यह आधा न हो जाए। फिर इसे छानकर पिएं। इसे शाम या दिन में पीएं। हालांकि यदि आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम है तो लहसुन दूध न पीएं। तय मात्रा में ही यह दूध लें। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।