
Home remedies for strong body
Home remedies for strong body: अगर आपको कमजोरी महसूस हो रही है। स्किन भी डल पड़ रहे हैं तो आपको कुछ हेल्दी खाने की जरूरत है। जो आपको बढ़ते उम्र में स्वस्थ रखे और फिट भी रखेगा। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हेल्दी टिप्स। जिसका सेवन कर आप 40 की उम्र में भी 20 के लगेंगे। इस चीज को महीने में सिर्फ 7 दिन खाना है। इसी से आपको जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा। इन पांच चीजों को आपको रातभर भिगोकर रखना है और सुबह इसका टेस्टी सा खीर बनाकर खाना है। इसको खाने के बाद सुबह आपको कुछ और खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सामग्री-
किशमिश-10
खजूर-3
बादाम-4
खसखस-एक चम्मच
ओट्स-2 चम्मच
यह भी पढ़ें: अगर आप भी पहनते हैं टाइट जींस तो हो जाएं सावधान, 6 बीमारियां बना सकती है अपना शिकार
किशमिश
किशमिश में प्रचूर मात्रा में आयरन होता है। जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह हमारे शरीर को डिटॉक्स करता है। हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही यह बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
खजूर
खजूर में ढेर सारा फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन इत्यादि प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें अलग-अलग विटामिन पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
बादाम
बादाम एंटीऑक्सीडेंट का रिच सोर्स है। इसमें ढेर सारे अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिट बूस्ट होती है।
खसखस
खसखस को पॉपी सीड्स भी कहा जाता है। यह कई गंभीर बीमारियों को दूर रखता है। इसमें ढेर सारा आयरल पाया जाता है। जो बॉडी में खून की कमी को दूर करता है। यह कोलोस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। साथ ही यह हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद है। माइग्रेन की समस्या में खसखस कारगर है। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं।
ओट्स
ओट्स में ढेर सारा फाइबर पाया जाता है। जो हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। इसके सेवन से सुबह पेट भी ठीक से साफ होता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको शानदार फायदे होंगे।
कैसे बनाएं
सभी चीज को रातभर सीसे के बर्तन में भिगोकर रख दें। आप इसे दूध या पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसको बनाने के लिए एक बर्तन में एक चम्मच घी डालें। घी गर्म हो जाने के बाद भिगोए हुए सारी चीजों को बर्तन में डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं। इसमें थोड़ा दूध या पानी और डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें 2 हरी इलाइची के पाउडर और 4-5 धागे केसर के डाल दें। इसके बाद इसे गर्म सर्व करें। बता दें कि यह सामग्री एक आदमी के लिए है। अगर और लोग खाना चाहते हैं। तो इसकी मात्रा दोगुना कर दें।
Updated on:
03 Aug 2023 01:27 pm
Published on:
03 Aug 2023 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
