Fake Food : घरों में दूध, मावा और पनीर से कई मीठे व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट चीजें आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं। देशभर में दिवाली के पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। त्योहार हमेशा खुशियों का संचार करते हैं। लोग इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पकवान और मिठाइयों का आनंद लेते हैं। वास्तव में, त्योहारों के दौरान मिठाइयों और सूखे मेवों की मांग में वृद्धि के कारण कई उत्पादों में मिलावट (Fake Food) होने लगती है। इस समय बाजार में नकली खोया, पनीर, हल्दी, तेल, दूध और मसालों की भरपूर बिक्री हो रही है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।