2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस समय फल खाएंगे तो नहीं होंगे बीमार, शरीर होगा मजबूत

कोई भी चीज खाने के लिए जरूरी है उचित समय। समय से न लेने से यह शरीर को लगता नहीं है। साथ ही, कई समस्याएं भी दे जाता है। इसलिए शरीर को मजबूत बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है फल को खाने का समय और तरीका सही होना चाहिए। जानते हैं इसके बारे में आयुर्वेद क्या कहता है?

2 min read
Google source verification
fruit eating time

सही तरीके से खाएंगे तो निरोगी रहेगा शरीर
मौसमी फल शरीर को निरोग बनाते हैं। जो लोग इनका प्रयोग सही तरीके से करते हैं वह मौसमी के साथ अन्य बीमारियों से से भी दूर रहते हैं। इसलिए नियमित दिनचर्या में कम से कम एक फल का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन्हें खाने से शरीर को जरूरी पोषकतत्व और खनिज पदार्थ मिलते हैं। फल शरीर से विषैले तत्वों यानी टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं।
खाली पेट खाते हैं तो क्या दिक्कत
लोगों का मानना है कि सुबह के समय सबसे पहला आहार फल खाना चाहिए, लेकिन यह ठीक नहीं है। क्योंकि ज्यादातर फल ऐसे होते हैं, जिन्हें खाली पेट खाने के बाद या तो पेट में एसिडिटी और जलन होने लगती है या फिर पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या हो जाती है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए।
क्या आप नाश्ते में फल खाते हैं?
ब्रेकफास्ट में पराठा, ओट्स, दलिया, चपाती, साबूदाना खिचड़ी जैसी चीजें खा रहे हैं तो इनके साथ किसी भी फल या फलों के जूस का प्रयोग न करें। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार किसी भी आहार के साथ फल नहीं खाना चाहिए।

सावधान, बिगड़ सकता है हाजमा
आम और केला दो फल ऐसे हैं, जिन्हें खाने के साथ खा सकते हैं। लेकिन पराठा-चपाती से लेकर दाल-चावल तक कुछ भी हो सकता है लेकिन इसके साथ दूध नहीं होना चाहिए। दूध के साथ फल खाना या शेक पीना सेहत को बनाता नहीं बिगाड़ता है। इससे हाजमा भी बिगड़ सकता है।

यह समय है सबसे उचित
फू्रट कस्टर्ड, फलों की चाट, जूस पीने और फल खाने का सबसे सही समय सुबह के नाश्ते के दो घंटे बाद का होता है। नाश्ते के बाद और लंच के बीच का समय सबसे उचित होता है। इस समय खाने से यह शरीर में पूरी तरह एब्जॉर्ब होता है। यदि इस समय फल नहीं खा सकते हैं तो लंच के दो घंटे बाद आप फ्रूट्स खा सकते हैं। यह समय भी खाने के लिए लिहाज से अच्छा माना जाता है। इस समय खाने से सेहत को पूरा लाभ मिलता है। इसे खाने के आधा से एक घंटा बाद आप चाय आदि ले सकते हैं।
रात के समय क्यों नहीं खाना चाहिए फल?
आयुर्वेद के अनुसार फल का सेवन रात के समय वर्जित है। इसका कारण है फलों में पाया जाने वाला शुगर और साइट्रिक एसिड। डिनर के पहले या बाद में खाने से अच्छी और गहरी नींद नहीं आती है। इसके पीछे वजह है कि शरीर में शुगर जाकर ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा देती है। शरीर को एनर्जी देती है और रक्त प्रवाह भी बढ़ा देती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। इससे अधिक फे्रश और ऊर्जावान महसूस करते हैं। यही वजह है कि जल्दी नींद नहीं आती है। साइट्रिक यानी खट्टे फल रात में खाने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि रात में इनका प्रयोग गला के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। यह गले को खराब कर सकता है। सांस व फेफड़े से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए संतरा, मौसमी, कीनू, नीबू जैसे फलों का प्रयोग करने से बचें।

Story Loader