
गुलाब के फूल से बना हुआ गुलकंद खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी होता है। गर्मियों में इसके सेवन से लू आदि नहीं लगती है। साथ ही यह हाथ पैरों होने वाली जलन को भी कम करता है। गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग कर्इ तरह की दवाइयां तैयार करने में किया जाता है। इस स्टोरी में हम आपको गुलकंद से हमारे बाॅडी को होने वाले फायदों को बताएंगे।
1. शरीर को बनाए रखता है तरोताजा
गुलकंद के सेवन से हमारे पेट में ठंडक रहती है, साथ ही यह हमारे शरीर को तराेताजा बनाए रखता है। इसके नियमित इस्तेमाल से गर्मी के कारण होने वाली थकान, आलस्य, मांसपेशियों का दर्द और जलन आदि से छुटकारा से मिलता है। इसे हम शरीर को एनर्जी देने वाला एक शीतल टॉनिक भी नाम दे सकते है।
2. नकसीर में रोकथाम
गर्मियों में आपने देखा होगा कि अक्सर लोगों के नकसीर की समस्या होने लगती है। एेसे में यह ध्यान रखें जब भी आप घर से बाहर निकलें तो 2 चम्मच गुलकंद खाकर ही जाएं।
3.प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
गुलकंद का सेवन गर्भवती महिलाएं के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस पीरियड में यदि महिलाआें को कब्ज की शिकायत होती है तो गुलकंद खाने से तुरंत आराम मिलता है।
4. ग्लोइंग फेस
रोजाना गुलकंद खाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है क्योंकि यह खून को साफ करने में मदद करता हैं। इससे स्किन प्रॉब्लम जैसे, ब्लैकहेड्स, एक्ने और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
5. मुंह के छालों में दिलाता है राहत
शरीर में गर्मी पड़ने पर कई बार मुंह में छाले हो जाते है। एेसी दिक्कत होने पर सुबह-शाम 1-1 चम्मच गुलकंद खाना चाहिए। साथ ही यह मसूड़ों की सूजन से भी राहत दिलाता है।
6. दिमाग करें तेज
जिन लोगों में भूलने की आदत होती है उन्हें हर रोज दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाना चाहिए। इससे दिमाग भी तेज होता है आैर गुस्सा भी कम आता है।
Published on:
21 Apr 2018 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
