21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दही के साथ ये 6 चीजें खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानिए इनके नुकसान

what not to eat with Curd: दही सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है, लेकिन अगर इसके कुछ चीजों के साथ खाया जाए तो इसके फायदे की जगह नुकसान ज्यादा होते हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि दही के साथ किन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Mar 23, 2022

yogurt_with_mango.jpg

दही में मौजूद प्रोबॉयोटिक बैक्टिरिया पेट के लिए वरदान हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर है। अपच से लेकर किसी बैक्टरियल इंफेक्शन में दही दवा की तरह काम करती है। दही न केवल टेस्ट के लिए बल्कि पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। कई बार दही को और टेस्टी बनाने के लिए इसके साथ कुछ चीजें मिक्स कर ली जाती हैं, लेकिन ये शरीर में टॉक्सिन बनते हैं, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसके अलावा भी दूसरे कई हानिकारक परिणाम हो सकते हैं। साथ ही चलिए ये भी जानें कि दही खाने का सही तरीका क्या है।

दही के साथ इन चीजों को भी कभी न खाएं

दही के साथ प्याज खाना नुकसानदेह
दही में प्याज डालकर खाने से आपको रायते का स्वाद तो बहुत मिलता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। दही और प्याज की तासीर विपरीत होती है और ठंडीं और गर्म तासीर साथ मिलकर शरीर को फायदे की जगह दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोरायसिस, त्वचा और पेट से संबंधित बीमारियां देते हैं।
दही के साथ चीनी
दही के साथ चीनी नहीं खाना चाहिए। दही और चीनी पाचन प्रक्रिया को कठिन करते हैं। दही के साथ चीनी वजन बढ़ाने का भी काम करती है। अगर दही के साथ मीठा लेना है तो आप इस पर गुड़ डाल सकते हैं, लेकिन उसे भी लेने से बचना चाहिए। दही में नमक डाल कर खाया जा सकता है।

आम और दही
आम और दही की लस्सी या स्मूदी तो स्वाद का खजाना है, लेकिन सेहत के लिए जहर समान। भूल कर भी एक साथ ना खाएं, दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। वहीं, ये डायजेशन में भी दिक्कत करती है। मोटापा और डायबिटीज बढ़ाते है।

उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे पाचन की समस्या हो सकती है। दोनों साथ खाने से बादी बन जाते हैं।

दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है. साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है।

तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)