20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस पर सिकी रोटियां खाने से क्या नुकसान हो सकता है?

कुछ ऐसे रिसर्च हुए हैं जो यह बताते हैं कि सीधे गैस पर रोटी सेंकने से कई नुकसान हो सकते हैं, आइए जानते हैं क्या है सच्चाई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

Dec 14, 2023

पिछले महीनों कई ऐसे रिसर्च में कहा गया है कि गैस पर सेकी गईं रोटियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे नुकसान हो सकता है।

पिछले महीनों कई ऐसे रिसर्च में कहा गया है कि गैस पर सेकी गईं रोटियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे नुकसान हो सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। रिसर्च फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड की ओर से वर्ष 2011 में एक रिसर्च प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि सीधे आंच पर सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तवे पर सेकी रोटी खाना चाहिए।

अपने देश ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में हजारों वर्षों से तंदूर या सीधे आग पर रोटियां सेंककर खाने का चलन है।

अपने देश ही नहीं, दुनियाभर के कई देशों में हजारों वर्षों से तंदूर या सीधे आग पर रोटियां सेंककर खाने का चलन है। कुछ दशकों से रसोई गैस भी आई है, जिसमें मीथेन या कार्बन डाइऑक्साइड जैसे गैसें होती हैं। लेकिन इसमें समझने वाली बात यह है कि कोई भी गैस रोटी के अंदर नहीं जाती है और न ही गैस रोटी में भरती है। इसलिए नुकसान होने वाली बात स्पष्ट नहीं है। केवल अनुमान के आधार पर ऐसा बोलना ठीक नहीं है।

गैस की आंच पर सिकी रोटी खाने से दिल संबंधी बीमारियां भी हो सकती है

गैस की आंच पर सिकी रोटी खाने से दिल संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि डायरेक्ट गैस पर रोटी सेंकने से चूल्हे के बारीक कण रोटी में चले जाते है, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई तरह की बीमारियों को भी जन्म दें सकते है।

यह कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड होता है।

एक वायरल खबर के अनुसार जर्नल एनवायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सीधे गैस पर रोटी सेंकने से प्रदूषित गैस निकलती है। यह कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड होता है। इस कारण ऐसी रोटियां खाने से नुकसान हो सकता है।