अधिक तला-भुना, मसालेदार व प्रोसेस्ड फूड (बर्गर, पिज्जा या सॉस) अपच, दस्त, पेचिश, हैजा, खांसी-जुकाम, वायरल जैसे रोगों की चपेट में लाता है। ऐेसे में मौसमी फलों, सूखे मेवों, तुलसी, अदरक जैसी चीजों को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर से विषैले तत्त्व बाहर निकाल कर संक्रमण से बचाते हैं व रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।