
Tips for Clean Your Blood
Tips for Clean Your Blood: खून हमारे शरीर के बहुत आवश्यक है। इसकी कमी से बहुत सारी समस्याएं हो सकती है। खून ही पूरे शरीर में हर तरह की गैस, विटामिन, प्रोटीन, मिनरलस, हार्मोन और अन्य पोषक तत्वों को पहुंचाता है। खून ही सबसे पहले शरीर में किसी बाहरी आक्रमण से रक्षा करता है। शरीर में खून न होने पर हमारी मौत हो जाएगी। खून में गंदगी के लिए हमारा गलत खान-पान जिम्मेदार है। इस लिए खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। खून की सफाई में कुछ सुपरफूड मददगार हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ सुपरफूड के बारे में बताएंगें। जिसके सेवन से खून की गंदगी साफ हो जाती है।
ग्रेपफ्रूट है कारगर
ग्रेपफ्रूट में भरपूर मात्रा में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो शरीर में इंफ्लामेशन को खत्म करता है। खून में गंदगी का एक कारण खून में इंफ्लामेशन का होना है। ग्रेपफ्रूट से खून की सफाई में फायदा मिलता है।
ब्लूबेरी है फायदेमंद
ब्लूबेरी पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बड़ा स्रोत है। एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होने कारण यह लिवर में डैमेज हो चुके सेल्स को ठीक करता है। इसके सेवन से लिवर तंदुरुस्त रहेगा। साथ ही खून की सफाई भी होती रहेगी।
मछली
सेलमन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा 3 खून में ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा को कम करता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर कम होता। यह खून की गंदगी को क्लीन करके बाहर निकालता है।
अदरक
अदरक में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद पाए जाते हैं। जिस वजह से यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अदरक खून की गंदगी की सफाई करता है। इससे ब्लड वेसेल्स रिलेक्स रहता है। इसलिए खून की सफाई में अदरक का सेवन फायदेमंद है।
गुड़हल के फूल
गुड़हल के फूल में औषधीय गुण पाए जाते हैं। गुड़हल के फूड में डाययूरेटिक गुण होता है। यह किडनी के फिल्टर को मजबूत करता है। इसका सेवन आप चाय के रूप में कर सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
14 Aug 2023 06:14 pm
Published on:
14 Aug 2023 06:08 pm

बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
