
constipation -रोजाना टमाटर को कच्चा खाने या सूप बनाकर पीने से लिवर और किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है।
constipation - एंटीऑक्सीडेंट्स व लाइकोपीन युक्त टमाटर में प्रोटीन, विटामिन और वसा होता है। इसमें सेब और संतरा दोनों के गुण होते हैं। टमाटर पेट के रोगों को दूर कर पाचन शक्ति मजबूत करता है। रोजाना टमाटर को कच्चा खाने या सूप बनाकर पीने से लिवर और किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है।
टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन तत्त्व को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है। मधुमेह रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद है। साथ ही यह आंखों को सेहतमंद रखने के साथ-साथ यूरिन से जुड़े रोगों को दूर करता है। गठिया के लिए भी टमाटर बहुत फायदेमंद है। प्रतिदिन टमाटर के जूस में अजवायन मिलाकर खाने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है।
मोटापा कम करने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल करें, प्रतिदिन एक से दो गिलास टमाटर का जूस पीने से वजन घटता है और मोटापा कम होता है। गर्भावस्था में टमाटर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो गभर्वती के लिए काफी अच्छा होता है।
Updated on:
08 Jun 2019 04:12 pm
Published on:
09 Jun 2019 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
