डाइट फिटनेस

Vitamin supplementation in swelling: शरीर में आ गई है कही भी सूजन, तो जानिए विटामिन्स और सप्लीमेंट में कौन होगा ज्यादा असरदार

Body Inflammation Reduce Tips: शरीर से सूजन कई कारणों से आ जाती है। एक बार सूजन आने के बाद उसे आसानी से कम नहीं किया जा सकता है, लेकिन कुछ विटामिन और सप्लीमेंट्स इसे कम करने काम करते हैं।

less than 1 minute read
May 27, 2022
Vitamin-supplements that reduce body swelling inflammation in the body

सूजन कम करने में विटामिन्स और सप्लीमेंट में से क्या लेना चाहिए और कौन ज्यादा असरदार होगा यह जानना जरूरी है। विटामिन और सप्लीमेंट अगर सही अनुपात में लिए जाएं तो वह फायदा करते हैं। तो चलिए जानें सूजन खत्म करने के लिए विटामिन्स या सप्लीमेंट में से किन चीजों को लें और कैसे।

सूजन कम करने में मददगार सप्लीमेंट्स और विटामिन

विटामिन ए
विटामिन-ए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। ये शरीर की सूजन को दूर करने में भी सहायक है। इसके लिए आप विटामिन ए युक्त दूध, दही, गाजर, पत्तेदार सब्जियां आदि खूब खाएं।

ब्रोमलेन
ब्रोमलेन दंत, नाक और पैर की सर्जरी के बाद सूजन को कम करने में काफी मददगार होता है। ब्रोमलेन कैप्सूल या टैबलेट के रूप में लिया जा सकता है। क्योंकि जूस पीने से पर्याप्त मात्रा में शरीर की जरूरत पूरी नहीं होती।

विटामिन ई
एंटीऑक्सिडेंट से भरी विटामिन ई प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने के साथ ही शरीर से सूजन को कम करने का काम करती है। जैतून के तेल, बादाम, मूंगफली,डेयरी उत्पाद, पत्तेदार साग, और अनाज आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है।

लहसुन
लहसुन भी सूजन रोधक होता है। मांसपेशियों और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। सूजन और दर्द को दूर करने के लिए भी रोज कच्चा लहसुन खाने की आदत डाल लें।

ओमेगा -3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड दर्द और सूजन दोनों पर ही काम करता है। ये ऐसा पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर नहीं बनाते हैं। इसे आप केल, अलसी के तेल, नट्स, और फ्लैक्स सीड्स आदि से पा सकते हैं। चाहें तो आप इसका सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
27 May 2022 08:27 am
Also Read
View All

अगली खबर