
Walnut health benefits
रोज अखरोट खाया करो, दिमाग तेज होगा, इस तरह की बातें आपने लोगों को कहते सुना ही होगा। लेकिन आप ये ना समझें कि यह सिर्फ दिमाग को ही तेज करता है। अखरोट के और भी कई गुण हैं जिसके चलते इसे रिकमेंड किया जाता है। आइए जानते हैं किस तरह अखरोट आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकता है:
— रोज अखरोट खाने से आपके बालों को मजबूती मिलती है और बाल चमकदार होते हैं। अखरोट में मौजूद बायोटिन और विटामिन 32 बालों की झड़ने की समस्या को भी खत्म कर देता है।
— अखरोट डायबिटीज के रोग में मरीज को काफी फायदा पहुंचाता है। डायबिटीज 2 में यह काफी असरकारक होता है। यह रक्त वाहिकाओं को फैला देता है और मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम को कम कर देता है।
— अखरोट पुरुषों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से शुक्राणुओं का स्तर बढ़ता है। पौरूष बढ़ाने में भी यह मददगार माना गया है।
— अखरोट का सेवन महिलाओं के लिए गर्भावस्था में उपयोगी बताया गया है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे भ्रूण को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ती होती है।
— हृदय संबंधी रोगों में भी अखरोट दवा जैसा काम करता है। इसमें मौजूद एंटी—आक्सीडेंट दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों में राहत पहुंचाता है।
— टेंशन को दूर करने में भी अखरोट को उपयोगी माना जाता है। इसको खाने से नींद अच्छी आती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है। ब्लड प्रेशर को भी अखरोट नियंत्रित करने में मदद करता है।
— अखरोट का दैनिक उपयोग महिलाओं के लिए सुंदरता को लेकर भी फायदेमंद रहता है। रिसर्च के अनुसार अखरोट महिलाओं के ब्रेस्ट को सुडौल बनाने में भी मददगार होता है।
— हालांकि अखरोट हर किसी को फायदा पहुंचाए ऐसा जरूरी नहीं है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, यह हर किसी को नहीं पचता है। इसलिए इसके उपयोग से पहले अपनी पाचन शक्ति को सुदृढ़ बनाएं। कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। अगर त्वचा पर कोई नेगेटिव चेंज आए तो भी इसको तुरंत बंद कर देना चाहिए।
Published on:
09 Nov 2017 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
