22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओलम्पिक खेल में शामिल हुए 62 टीमों के 520 खिलाड़ी

बैगाचक में दो दिवसीय ओलम्पिक खेल का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
520 players from 62 teams participated in the Olympic Games

520 players from 62 teams participated in the Olympic Games

डिंडोरी/बजाग. ग्राम पंचायत चांडा में दो दिवसीय बैगाचक ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गोपालपुर, बजाग, चांडा, गौरा कनहारी सहित अन्य स्थानों से आए खिलाड़ी अलग-अलग खेत गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसमें कबड्डी, एथेलेटिक्स, बॉलीवाल, कुश्ती, रस्साकसी, तीरंदाजी, फुटबॉल खेल में 62 टीमों के लगभग 520 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने आयोजित ओलपंतिक खेल प्रतियोगिता में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की कुछ विशेष रुचि नहीं दिखी। ऐसे में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। इससे खिलाडिय़ों और उनके कोचो में भी कोई उत्साह नजर नहीं आया।
विधायक ने किया शुभारंभ
बैगा ओलंपिक की शुरुआत तीन चरणों में की गई है। जिसमें सुबह कलेक्टर विकास मिश्रा ने पूजन किया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर ओलंपित खेल का शुभारंभ किया। खेल की शुरुआत दोपहर 4 बजे जनपद पंचायत बजाग के उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम की उपस्थिति में हुआ। खेल की शुरुआत से ही खिलाडिय़ों और उनके कोच में कुछ खास उत्साह देखने नहीं मिला। समय की पाबंदी और समय सारणी के अनुसार खेल प्रारंभ नहीं कराया जा सका।
अपनी जिम्मेदारी से कतराते रहे अधिकारी
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसमें कुछ अधिकारी सुबह औपचारिकता निभाकर चले गए। गिने चुने अधिकारियों के जिम्में ही प्रतियोगिता ओयोजित की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारी नजर नहीं आए। मैदान को व्यवस्थित नहीं करने पर दौड़ में खिलाडिय़ो को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन की व्यवस्था सरपंच के भरोसे छोड़ दी गई थी। खिलाड़ी समय पर खेल परिसर तक नहीं पहुंचे। वृहद स्तर पर आयोजित ओलम्पिक खेल जिम्मेदारों की मनानी व लापरवाही के कारण महज कोरम पूर्ति साबित हो रहा है।