
साक्ष्य छिपाने जंगल में शव को कर दिया था दफन
डिंडौरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरकुटा के जंगल में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिछाए गए तार के करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई थी। शिकारियों ने जंगल में ही शव को दफना दिया था। सूचना मिलने के बाद बजाग पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को जानकारी मिल कि ग्राम धुरकुटा के जल्दा बहरा जंगल में एक व्यक्ति का शव दफनाया गया है। सूचना पर थाना बजाग पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर विवेचना शुरू की। मृतक के पुत्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता महासिंह उर्फ महर सिंह मरावी 10 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 जनवरी को थाना कुकदुर में दर्ज कराई गई थी। इसी दौरान पता चला कि 10 जनवरी को गांव के कुछ लोग शिकार करने के लिए जल्दा बहरा के जंगल गए थे। संदेह के आधार पर गांव के हरिलाल मरावी एवं संतराम धुर्वे से पूछताछ करने पर 10 जनवरी को महासिंह उर्फ महर सिंह के साथ गांव के अन्य 8 लोग जंगल में शिकार के लिए जीआई तार से करंट फैलाना एवं महासिंह की तार की चपेट में आने से मृत्यु होने पर जंगल में दफना देना बताया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी हरिलाल, संतराम, उपासू कुशरिया, शिवकुमार मान्दरी, सेवकराम यादव, बिरसू बैगा, सुखनन्दन यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
Published on:
24 Jan 2025 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
