
बार बाला के साथ सरकारी कर्मचारियों का अश्लील डांस वीडियो वायरल, दो के खिलाफ नोटिस जारी
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ रसिया मिजाज युवक बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया गया कि ये रसिया मिजाज युवक और कोई नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते दिखाई दे रहे कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि विभाग ने उपयंत्री समेत उसके एक अन्य साथी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का है। यहां शुक्रवार को शहपुरा में मड़ई मेला आयोजित किया गया। जानकारी के मुताबिक मेले में बार बालाओं का डांस चल रहा था। जिसमें क्षेत्र के उपयंत्री राजेश कुठारे और अन्य कर्मचारी डांस करते दिखाई दिए। इस अश्लील डांस का वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ अश्लील डांस वीडियो
बार बाला के साथ अश्लील डांस करते वीडियो संज्ञान में आने से उपयंत्री राजेश कुठारे और एक अन्य सरकारी कर्मचारी द्वारा किया गया। ये अशोभनीय कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इसलिए कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर जिला पंचायत ने इन्हें इस अशोभनीय कृत्य के लिए 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। नोटिस जारी कर उपयंत्री राजेश कुठारे समेत अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
26 Nov 2023 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
