25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलने पर इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा फायदा, जानें इनके बारे में

कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर जलन और दर्द में तुरंत राहत के साथ जले हुए घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है-

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 30, 2019

benefit-from-these-home-remedies-on-burn

कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर जलन और दर्द में तुरंत राहत के साथ जले हुए घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है-

कई बार रसोई में काम के दौरान या कुछ अन्य वजहों से हाथ अचानक जल जाता है। ऐसे में व्यक्ति समझ नहीं पाता क्या किया जाए? आइये जानते हैं ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर जलन और दर्द में तुरंत राहत के साथ जले हुए घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है-

एलोवेरा : इसके जेल को घाव पर सीधे लगाने से जलन कम होती है।

केले का छिलका : घाव के भराव के लिए जले हुए स्थान पर केले का छिलका रखना फायदेमंद है।

दही: जली हुई जगह पर करीब तीस मिनट तक दही लगाएं इससे दर्द में आराम मिलता है।
ऑलिव ऑयल: हीलिंग गुणों से भरपूर जैतून का तेल घाव को जल्दी भरने में मदद करता है।

शहद : शहद बरसों से जलने पर उपचार के रूप में इस्तेमाल होता रहा है। यह एंटीसेप्टिक होता है जिसके कारण घाव जल्दी भरने में सहायक है। जलने पर इसे तुरंत उस स्थान पर सीधे लगाएं।

पतला सिरका : कॉटन का नरम कपड़ा सिरके में भिगोकर जले हुए स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।

लैवेंडर ऑयल : इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्त्व पाए जाते हैं। इससे जले हुए स्थान पर संक्रमण की आशंका कम होती है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल