12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इम्यून सिस्टम मजबूत व एनर्जी बूस्ट करता है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व आपके शरीर के लिए फायदेमंद तो होते ही हैं। नारियल पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Apr 03, 2020

इम्यून सिस्टम मजबूत व एनर्जी बूस्ट करता है नारियल पानी, जानें इसके फायदे

Coconut water immune system strengthens and boosts energy

नारियल पानी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिनकी शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी और कई प्रमुख लवण होते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। इसमें मौजूद cytokinins बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व आपके शरीर के लिए फायदेमंद तो होते ही हैं। नारियल पानी पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। नारियल पानी पेट को ठंडक पहुंचाता है और यह एक अच्छा एनर्जी बूस्टर भी है। नारियल पानी दूध से भी ज्यादा पोषक होता है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रोल और वसा नहीं होती। पेशाब संबंधी समस्याओं में भी यह फायदा करता है।

यह किडनी की समस्या में भी फायदा करता है। यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है। नारियल पानी को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार होती है। नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट भी करता है, जिससे त्वचा ज्यादा ताजा और युवा दिखाई देने लगती है। कई शोधों में यह दावा भी किया जा चुका है कि नियमित नारियल पानी से त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को ठीक रखकर मोटापे से भी बचाता है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल