14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Update: देश में 24 लाेगाें ने जीती काेराेना की जंग, बचाव के लिए आप भी करें इन 9 बातों का पालन

Coronavirus Update: 95 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से जंग जीत कर स्वस्थ हुए हैं। कोरोना वायरस मुख्य तौर पर संक्रमित व्यक्ति के करीब सम्पर्क (लगभग 6 फीट के भीतर) से ज्यादा फैलता है। जब एक संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो इसकी बूंदे दूसरे व्यक्ति में मुंह या नाक में जा सकती है। जिससे दूसरे व्यक्ति में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है

2 min read
Google source verification
Coronavirus Update: Keep 9 Tips in mind to prevent COVID-19

Coronavirus Update: देश 24 लाेग हाे चुके हैं ठीक, कोरोना से बचाव के लिए आप भी करें इन 9 बातों का पालन

coronavirus Update: कोरोनावायरस से अब तक दुनियाभर में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। और 3 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 95 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से जंग जीत कर स्वस्थ हुए हैं। भारत में अब तक जहां 324 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है आैर लोगों की मौत हुई है, वहीं 24 लाेग काेराेना से रिकवर हुए हैं।

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने रविवार को देशभर में जनता कर्फ्यू लागू किया है, साथ ही लाेगाें काे कोविड—19 से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी निर्देशों का पालन की सलाह लगातार दी जा रही है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस को रोकने के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए

COVID-19 से बचाव के उपाय
- कोरोना वायरस मुख्य तौर पर संक्रमित व्यक्ति के करीब सम्पर्क (लगभग 6 फीट के भीतर) से ज्यादा फैलता है। जब एक संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो इसकी बूंदे दूसरे व्यक्ति में मुंह या नाक में जा सकती है। जिससे दूसरे व्यक्ति में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें और मॉस्क का प्रयोग करें ताकि संक्रमित बूंदे आपको नुकसान न पहुंचा सकें।

- कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा से लौटने के अगले 14 दिनों तक अन्य व्यक्तियों के साथ सम्पर्क नहीं करें।

- यात्रा पर ना जाएं, घर से निकलना भी कम करें। मेलों व भीड़-भाड़ वाले स्‍थानों, धार्मिक स्‍थलों, उत्‍सवों आदि आयोजनों में नहीं जाएं।

- खाँसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण पाये जाने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में सम्पर्क करें।

- छींकते और खाँसते समय नाक और मुँह ढ़क कर रखें एवं मास्क लगाकर रखें।

- नियमित रूप से अपने हाथ साबुन-पानी से धोएं एवं स्वच्छता का ध्यान रखें।

- हाथ न मिलाएं – नमस्ते से काम चलाएं।

- मोबाइल फोन को भी नियमित रूप से सेनेटाइजर से साफ करें।

- रोगाणुनाशक से नियमित घर की सफाई करें।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल