12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1380 हुई

चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,380 हो गई, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 63,851 हो गई है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Feb 14, 2020

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1380 हुई

Death toll from corona virus in China rises to 1380

बीजिंग। चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के कारण मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,380 हो गई, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 63,851 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि उसे 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉप्र्स से गुरुवार को 5,090 नए कन्फर्म मामलों और 121 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

गुरुवार को 116 हुबेई प्रांत में, दो हेइलोंगजियांग में और एक-एक अन्हुई, हेनान और चोंगकिंग में मौतें हुई हैं। आयोग ने कहा कि 2,450 नए संदिग्ध मामले गुरुवार को सामने आए हैं। गुरुवार को भी 2,174 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, जबकि 1,081 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आयोग ने कहा कि 10,204 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 10,109 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। आयोग ने कहा कि 493,067 लोगों के रोगियों के करीबी संपर्क में होने का पता चला है, उनमें से 26,905 को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई, जबकि 177,984 अन्य अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।

डब्लूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम के प्रमुख, माइक रायन के अनुसार, 24 देशों में कोरोनावायरस के 447 मामले सामने आने के साथ ही चीन के बाहर, तीन मौतें हुई हैं। ये मौतें हांगकांग, फिलीपींस और जापान में हुई हैं।

जापान ने गुरुवार को कोरोनोवायरस से मौत के पहले मामले की घोषणा की। 80-85 की उम्र के आसपास की एक महिला जो टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम में कनागावा में रहती थी, उसकी कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई।

बीबीसी ने जापानी मीडिया के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि मौत के बाद महिला की बीमारी की पुष्टि की गई और उसका चीन के हुबेई प्रांत से कोई स्पष्ट रूप से कोई संबंध नहीं था। यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के अनुसार, शुक्रवार तक, चीन के बाहर रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या जापान में (203), हांगकांग (53), सिंगापुर (50), थाईलैंड (33), दक्षिण कोरिया (28), ताइवान (18), मलेशिया (18), जर्मनी (16), वियतनाम (16), ऑस्ट्रेलिया (15), अमेरिका (14), फ्रांस (11), मकाऊ (10), ब्रिटेन (नौ), संयुक्त अरब अमीरात (आठ), कनाडा (सात), भारत (तीन), फिलीपींस (तीन), इटली (तीन), रूस (दो), स्पेन (दो), कंबोडिया (एक), फिनलैंड (एक), नेपाल (एक), श्रीलंका (एक), स्वीडन (एक) और बेल्जियम (एक) हैं।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल