
Death toll from coronavirus in China is 2,835
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,835 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़कर 79,251 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें चीन में शुक्रवार को कोरोनोवायरस संक्रमण के 427 नए कन्फर्म मामलों और 47 लोगों की मौत की जानकारी मिली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, हुबेई प्रांत में 45, बीजिंग और हेनान में एक-एक की मौत हुई है। आयोग ने कहा कि शुक्रवार को 248 नए संदिग्ध मामले सामने आए। शुक्रवार को, ठीक होने के बाद 2,885 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 288 से घटकर 7,664 हो गई।
आयोग ने कहा कि 1,418 लोगों के अभी भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। ठीक होने के बाद कुल 39,002 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। आयोग ने कहा कि 658,587 लोगों के संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में होने का पता चला है, उनमें से 10,193 को शुक्रवार को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 58,233 अन्य अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं। शुक्रवार आधी रात को, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में दो मौतों सहित 94 मामलों की पुष्टि हुई थी, मकाऊ एसएआर में 10 और ताइवान में एक मौत सहित 34 मामलों की पुष्टि हुई। हांगकांग में 30, मकाऊ में आठ और ताइवान में नौ मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
Published on:
29 Feb 2020 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
