
Dengue : इन पांच उपायों से दूर भगाएं बुखार
क्या है डेंगू बुखार
इस बुखार में शरीर अधिक दर्द होता है। ऐसा महसूस होता है कि जैसे हड्डियां टूट रही हों। शुरुआत में यह सामान्य बुखार जैसा ही लगता है। इसके लक्षण भी सामान्य होते हैं।
डेंगू मादा एडीज मच्छर
डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर पांच से दस फीट से ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ पाते हैं। यह दिन में सुबह के समय काटता है। मानसून के समय ये मच्छर पैदा होते हैं।
इस तरह से फैलता है डेंगू
जब कोई एडीज मच्छर मरीज को काटता है तो वह खून चूसता है। खून के साथ डेंगू वायरस भी मच्छर के शरीर में चला जाता है। बाद में यह वायरस उस इंसान के शरीर में पहुंच जाता है, जिससे वह डेंगू वायरस से पीडि़त हो जाता है।
कितने दिन रहता है वायरस
1- डेंगू से पीडि़त व्यक्ति में वायरस 2-7 दिन तक रहता है।
2- मच्छर के काटने के 4-7 दिनों इसके लक्षण दिखते हैं।
3- बुखार तेजी से चढ़ता है और दिन में चार से पांच बार आता है।
4- इस बुखार में प्लेटलेट्स का ध्यान रखना जरूरी है।
5- बुखार, तेज बदन दर्द, सिर दर्द, शरीर पर दाने आ जाते हैं।
बीमार हुए तो करें ये बचाव
- सुबह-शाम के समय पूरी बांह की शर्ट, पैंट पहनें।
- मच्छर भगाने के लिए स्प्रे, मैट्स, मॉसक्वीटो कॉइल का प्रयोग
- कमरे को 1-2 घंटे के लिए बंद कर खिड़की-दरवाजे खोल लें।
- नीबू को बीच से आधा काटें और उसमें लौंग भी घुसेड़ दें।
- मच्छरों को भगाने के लिए के लिए कमरे में गुग्गुल जलाएं।
- तुलसी का तेल, पुदीने की पत्तियों व लहसुन का रस शरीर पर लगाएं।
एक्सपर्ट : डॉ. लीनेश्वर हर्षवर्धन, वरिष्ठ फिजिशियन जयपुर
Updated on:
02 Aug 2019 03:11 pm
Published on:
02 Aug 2019 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
