12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेट थेरेपी से दूर होता है डिप्रेशन, जानें कैसे

एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इंटरनेट आधारित कई थैरेपी ऐप और वेबसाइट हैं जो अवसाद को कम करती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Dec 15, 2019

इंटरनेट थेरेपी से दूर होता है डिप्रेशन, जानें कैसे

Depression relieves internet therapy

एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इंटरनेट आधारित कई थेरेपी ऐप और वेबसाइट हैं जो अवसाद को कम करती हैं। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने अवसाद के 4,781 मरीजों पर पहले हो चुके करीब 21 अध्ययनों की समीक्षा की है। इसके बाद इस निर्णय पर आए हैं।

अमरीका के इंडियाना विश्वविद्यालय की मेडिकल इंटरनेट रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन में ऐसे एप्लीकेशन पर ध्यान दिया गया है जिससे मानसिक व्यवहार थैरेपी से मरीज का उपचार किया जा सके। यह थैरेपी सोचने की क्षमता में बदलाव, अवसाद कम करने और मानसिक विकृतियों को ठीक करने में मदद करती हैं। इस थैरेपी से अवसाद के रोगियों के राहत मिलती है।

एक्सपर्ट कमेंट -
बच्चों-रिश्तेदारों से दूर रहने वाले लोग वीडियो कॉल से जुड़ते हैं। साथ ही वे इंटरनेट से किसी की मदद बिना मेडिकल केयर, फिटनेस, पाक-कला, इतिहास और अन्य जानकारियों से अपडेट रहते हैं। इससे उनमें अवसाद से बचाव होता है। इंटरनेट पर कई तरह के एप व साइट्स उपलब्ध हैं जो रोगी को तनाव से बचाता है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल