
अमरीकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि फ्लू की वैक्सीन लगने के बाद ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है। शोध में स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ अल्काला के हवाले से कहा गया है कि सर्दी-खांसी-जुकाम से ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है जबकि फ्लू की वैक्सीन लगवाने के बाद इसका खतरा घटता है।
शोध में इस्कीमिक स्ट्रोक पर ध्यान दिया गया था, जिसमें धमनियों के संकरा होने व बंद होने से मस्तिष्क तक होने वाला ब्लड फ्लो रुक जाता है।
लो कैलोरी फूड करता है डिमेंशिया से बचाव
फास्टिंग-मिमिकिंग डाइट (एफएमडी) को लेकर चूहों पर किए गए एक रिसर्च में यह सामने आया कि ऐसे चूहों में डिमेंशिया का खतरा कम हुआ।
यूएससी लियोनर्ड डेविस स्कूल ऑफ जेरंटोलॉजी की स्टडी में महीने में दो बार 4-5 दिन तक एफएमडी दी गई और इस दौरान उन्हें सामान्य तौर पर खाना दिया गया। परीक्षण में देखा गया कि लो कैलोरी डाइट से ब्रेन की सूजन और संज्ञानात्मक गिरावट से बचाव होता है।
Updated on:
13 Sep 2023, 7:08 PM IST
Published on:
13 Sep 2023, 7:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.