कंप्यूटर और स्मार्टफोन की रोशनी को झेलती हुई, सूरज की हानिकारक किरणों का सामना करती हुई, घंटों आपके लिए जागती हुई आंखें कभी थक भी जाती हैं, निढाल हो जाती हैं, ऐसे में कभी जलन होती है, कभी इनसे पानी पड़ता है, तो कभी देखने की क्षमता कम होती जाती है। जिस तरह आप एक्टिव बने रहने के लिए उन सभी एक्सरसाइज को शामिल करना चाहते हैं, जिनसे आपके प्रत्येक बॉडी पार्ट एक्टिव होते हैं, ऐसे ही आपको अपनी आंखों की वर्कआउट भी करनी चाहिए। थोड़ा-सा श्रम आंखें करेंगी, तो यह भी फिर से एक्टिव हो जाएंगी।