डिप्रेशन क्यों?
हर वक्त जकडऩ और दर्द का दंश शरीर के साथ साथ मन को भी पीडि़त करता है। रोग के क्रॉनिक होने और किसी भी तरह इससे छुटकारा न मिलने व आए दिन चिकित्सक के चक्कर लगाने, तरह तरह की दवाएं लेने व परहेज की मजबूरी से मरीज दुखी रहने लगता है। उसकी लाइफ की क्वालिटी गड़बड़ा जाती है। माना जाता है कि इस रोग में इम्यून सेल्स से कुछ खास प्रकार के केमिकल का उत्सर्जन भी होता है, जो डिप्रेशन का सबब बन सकता है।