
harsh vardhan in lok sabha preventive measures monitoring reviewing
नई दिल्ली । स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि केरल में कोरोना वायरस के तीन मामलों की कड़ी निगरानी की जा रही है और इन तीनों लोगों की हालत स्थिर है तथा सरकार इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को इस संबंध में लोकसभा में दिए एक वक्तव्य में कहा कि भारत में इस वायरस का प्रवेश रोकने के लिए सरकार सीमा क्षेत्रों में काफी सावधानी बरत रही है और खासकर नेपाल सीमा में स्वास्थ्य चौकियां स्थापित की गई है तथा भूटान की मदद की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस बीमारी से चीन में नौ फरवरी तक 37198 लोग संक्रमित हुए हैं और 811 लोगों की मौत हो चुकी है। यह वायरस अब तक 27 देशों में फैल चुका है और इसके 354 मामलों की पुष्टि भी हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही इसे वैश्विक आपदा घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि चीन में इस बीमारी का पता 31 दिसंबर 2019 को लगा था। यह रोग वहां के वुहान प्रांत में फैला था और वुहान से 654 नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। चीन से आने वाले हर भारतीय नागरिक को कड़ी जांच करने के लिए निगरानी मेें रखा जा रहा है और इनकी मनेसर तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छावला केन्द्रों में रखा गया है।
यह बीमारी आपसी संपर्क से फैलती है सरकार इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए इसकी दैनिक समीक्षा कर रही है और राज्य सरकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ जानकारी साझा की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चीन जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए विशेष यात्रा परामर्श जारी कर दिया गया है और चीनी नागरिकों का भारत आने वाला वीजा अमान्य घोषित कर दिया गया है। चीन का वुहान और हुबेई प्रांत इससे अधिक प्रभावित हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ितों मरीजों को एक हफ्ते में वेंटीलेटर पर रखना पड़ता और इसकी मृत्यु दर 2.1 प्रतिशत है।
Published on:
10 Feb 2020 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
