रोग और उपचार

जानिए क्या होता है हर्निया, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

हर्निया Hernia आमतौर पर पेट में होता है लेकिन यह जांघ के ऊपरी हिस्से, नाभी और कमर के आस-पास भी हो सकता है।

2 min read
Nov 03, 2020
जानिए क्या होता है हर्निया, क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

हर्निया Hernia आमतौर पर पेट में होता है लेकिन यह जांघ के ऊपरी हिस्से, नाभी और कमर के आस-पास भी हो सकता है। अधिकांश हर्निया घातक नहीं होते हैं, लेकिन यह अपने आप भी ठीक नहीं होते। कुछ परिस्थितियों में हर्निया की जटिलताओं से बचने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है।

हर्निया क्या होता है?
जब एक मासपेशी या ऊतक में किसी छेद के माध्यम से अंदर का अंग उभरकर बाहर आने लगता है, उसे हर्निया कहते हैं। बॉडी की केविटी की झिल्लियां फट जाती हैं तो अंग का कुछ हिस्सा बाहर की ओर निकल जाता है इसे ही हर्निया कहते हैं हमारे शरीर के भीतर कुछ अंग खोखले स्थानों में होते हैं। इन खोखले स्थानों को बॉडी केविटी कहते हैं। दरअसल बॉडी केविटी चमड़ी की झिल्ली से ढकी होती है। जब इन केविटी की झिल्लियां फट जाती हैं तो अंग का कुछ भाग बाहर निकल जाता है। इस तकलीफ को हर्निया कहते हैं। हर्निया आमतौर पर पेट में होता है लेकिन यह जांघ के ऊपरी हिस्से, नाभी और कमर के आस-पास भी हो सकता है। अधिकांश हर्निया घातक नहीं होते हैं

हर्निया के क्या लक्षण है?
जिस जगह पर हर्निया होता है, वहाँ पर उसका उभार महसूस होने लगता है। उस भाग में सूजन की वजह से जलन और दर्द की सनसनाहट महसूस होती है। हालांकि हर्निया के कोई खास लक्षण नहीं होते, लेकिन कुछ लोगों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। इस प्रकार का दर्द खड़े होने, मांसपेशियों में खिंचाव होने या कुछ भारी सामान उठाने पर तेजी के साथ बढ़ सकता है।

हर्निया कितने प्रकार का होता है?
हर्निया कई प्रकार का होता है। इनगुइनल हर्निया सबसे सामान्य प्रकार का हर्निया है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक पाया जाता है। हर्निया में निकलने वाले अंगों के अनुसार भी हर्निया का वर्गीकरण किया गया है। सामान्यत: हर्निया के तीन प्रकार होते हैं। वेक्षण हर्निया (इंग्वाइनल हर्निया), नाभि हर्निया (अंबिलाइकल) तथा जघनास्थिक हर्निया (फीमोरल हर्निया)। सभी का इलाज संभव है।
इनगुइनल हर्निया-
हाइटल हर्निया -
अम्बिलिकल हर्निया-
इंसिज़नल हर्निया-
स्पोर्ट्स हर्निया-

इलाज क्या है?
किसी रोगी को हर्निया के उपचार की ज़रूरत है या नहीं ये उसके हर्निया का आकार और उसके लक्षण की गंभीरता पर निर्भर करता है। हर्निया किसी भी उम्र में हो सकता है। यह बच्चों से लेकर वृद्ध किसी में भी हो सकता है। यह महिलाओं में भी होता है। हर्निया का उपचार दूरबीन द्वारा एक छोटे ऑपरेशन से संभव है। जीवन शैली में बदलाव, दवाईयां और सर्जरी आदि हैं।

Published on:
03 Nov 2020 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर