
हाई हील का फैशन पड़ सकता है सेहत पर भारी
हो सकती हैं कई समस्याएं
फैशनेबल दिखने के लिए अक्सर महिलाएं हाई हील पहनती हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इससे न केवल पैरों को नुकसान पहुंचता है बल्कि कमरदर्द जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
एड़ी पर पड़ता है असर
जब हम हाई हील वाले सैंडिल या शूज पहनकर चलते हैं तो हमारा अधिकांश वजन एड़ी पर पड़ता है और पंजा तेजी से दबता है। एक शोध के मुताबिक हाई हील पैरों के अगले हिस्से पर कृत्रिम दबाव डालती हैं जिससे एड़ी कमजोर हो जाती है।
रीढ़ की हड्डी पर दबाव
हाई हील पेट को आगे खींचती हैं और कमर को पीछे। इससे रीढ़ की हड्डी पर भार का असंतुलन हो जाता है और कमर पर दबाव बढऩे लगता है। इससे रीढ़ के जोड़ों को क्षति पहुंचती है।
नसें भी होती हैं कमजोर
पैरों की पॉजिशन बदलने से जांघ की मांसपेशियां छोटी होती जाती हैं। टखनों के आसपास की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। सेंटर ऑफ गे्रेविटी आगे की ओर शिफ्ट होने से कमरदर्द होता है। पैरों में असंतुलन होने पर कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही नसें भी कमजोर होने लगती हैं। ज्यादा देर तक हाई हील पहनने से पैरों की अंगुलियों में अकडऩ हो सकती है। इसलिए जहां तक संभव हो फ्लैट स्लिपर पहनें। अगर पहननी भी पड़े तो कम समय के लिए एक से दो इंच की हील ही पहनें।
Published on:
25 Apr 2019 08:03 am
