
cancer
वर्तमान में हम सभी प्रकार की सुविधाओं से सम्पन्न है और नई से नई तकनीक और उपकरण हमारे पास मौजूद है, लेकिन बावजूद इसके हमारे देश में कैंसर जैसी बीमारी से हर रोज कितनी मौतें होती है। विकसित देश में तमाम प्रयासों के बावजूद भी कैंसर से पीडि़त मरीज हमारी आंखों के सामने ही मौत का गास बन जाते है। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिससे लोगों को कैंसर जैसी भयानक बीमारी को लेकर जागरूक किया जा सके। लोगों को इससे होने वाले नुकसान से परिचित किया जा सकें। ऐसा माना जा रहा है 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से भी अधिक हो सकती हैं। कैंसर क्या है, कैंसर क्यों होता है, इसका इलाज क्या इत्यादि बातों को जानना जरूरी है।
आइए जानें विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के बारे में कुछ और बातें।
कैंसर क्या होता है
शरीर में कोशिकाओं के समूह की अनियंत्रित वृद्धि कैंसर है। जब ये कोशिकाएं टिश्यू को प्रभावित करती हैं तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है। कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यदि कैंसर का सही समय पर पता ना लगाया गया और उसका उपचार ना ह तो इससे मौत का जोखिम बढ़ सकता है।
कैंसर के कई प्रकार हैं या यूं कहें कि कैंसर के सौ से भी अधिक रूप है। जैसे- स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, किडनी कैंसर, लंग कैंसर, त्वचा कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर इत्यादि।
कैंसर के कारण
कैंसर कई तरह का होता है और हर कैंसर के होने के अलग-अलग कारण हैं, लेकिन कुछ मुख्य कारक ऐसे भी हैं जिनसे कैंसर होने का खतरा किसी को भी हो सकता है।
ये कारक हैं
वजन बढ़ना या मोटापा। अधिक शारीरिक सक्रियता ना होना। एल्कोहल और नशीले पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करना। कैंसर में पौष्टिक आहार ना लेना। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल ना करना।
कैंसर के अन्य कारण
कैंसर आनुवांशिक भी हो सकता है। कई बार कैंसर से पीडि़त माता या पिता के जीन बच्चे में भी आ जाते हैं जिससे बच्चे को भविष्य में कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। किसी गंभीर बीमारी के कारण भी आपको कैंसर हो सकता है। यानी यदि आप किसी गंभीर बीमारी के लिए दवाएं ले रहे हैं तो इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण आप कैंसर के शिकार हो सकते हैं। कई बार उम्र के बढ़ने के साथ भी शरीर में चुस्ती-फुर्ती नहीं रहती और उम्र के पड़ाव पर व्यक्ति बीमार पड़ने लगता है, ऐसे में कई बार कैंसर भी हो जाता है।
क्या आप जानते हैं देश में सबसे अधिक होने वाली मौतों में कुछ कैंसर प्रमुख हैं
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, गर्भाश्य कैंसर और सर्वाइकल कैंसर से सबसे अधिक मौते होते हैं। पुरूषों में सबसे अधिक मौत लंग, स्टमक, लीवर, कोलेस्ट्रोल और ब्रेन कैंसर से होती है। कैंसर से मरने वाले लोगों में महिलाओं का प्रतिशत पुरूषों से अधिक है। आपको पता होना चाहिए कि भारत में 30 लाख से भी अधिक लोग कैंसर से पीडि़त हैं। इतना ही नहीं भारत में दुनिया में 15 लाख महिलाओं की मृत्यु नशीले पदार्थों के सेवन से होती है।
आप यदि कैंसर से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवनशैली नियंत्रित करनी होगी। इतना ही नहीं आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान होगा। कहीं ना कहीं ऐसी बीमारियों के लिए हमारी आरामतलब जीवनशैली और खान–पान की गलत आदतें जिम्मेदार है। कैंसर से बचाव के लिए इस बीमारी के जोखिम कारकों पर नज़र रखें, अपने खान-पान से संबंधी छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल।
Published on:
4 Feb 2016, 3:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.