
विटामिन और मिनरलस की कमी के कारण शरीर में कई तरह की दिक्कते होने लगती हैं। जिंक भी एक ऐसा मिनरल्स है जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा कि जिंक की कमी से केवल नींद या भूख की कमी ही नहीं होती, बल्कि बाल से लेकर नाखून और पेट से लेकर आंख तक में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
जिंक शरीर का इम्युनिटी बढ़ाने वाला होता है। साथ ही सूंघने और जीभ के स्वाद के अनुभव को बनाए रखने और घाव भरने के साथ कई अन्य समस्याओं को दूर करता है। तो चलिए जानें कि जिंक की कमी से शरीर को कैसे नुकसान पहुंचते हैं और किन बीमारियों का अंदेशा बढ़ जाता है।
जिंक की कमी के लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)
जिंक की कमी के गंभीर लक्षण
कैंसर प्रोस्टेट, ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या जिंक की लंबी समय तक की कमी का कारण बन सकता है। इसके अलावा किडनी, लिवर, डायबिटीज आदि का भी खतरा बढ़ जाता है।
जिंक की कमी होने से बचाव कैसे करें?
जिंक की कमी पूरी करने के लिए डाइट में सुधार की जरूर है। बीन्स या फलियों को भिगा कर खाएं। वहीं खमीर वाली चीजें भी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा अदरक, ओट्स मूंगफली बादाम, अखरोट, अंकुरित गेहूं, वाइल्ड राइस, बेक्ड बीन्स, काजू, मटर से आपको भरपूर जिंक मिलता है। साथ ही चाहे तो आप डॉक्टर की सलाह से जिंक सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)
Published on:
27 Mar 2022 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
