18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमर दर्द के लिए करें मसाज, मिलेगी राहत, जानें ये खास टिप्स

कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर थैरेपी की मदद ले सकते हैं। शरीर में कुछ एेसे प्वाइंट्स होते हैं जिन्हे दबाने से कमर दर्द में आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Oct 01, 2019

कमर दर्द के लिए करें मसाज, मिलेगी राहत, जानें ये खास टिप्स

कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर थैरेपी की मदद ले सकते हैं। शरीर में कुछ एेसे प्वाइंट्स होते हैं जिन्हे दबाने से कमर दर्द में आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में।

ऑफिस में देर तक बैठने या कोई भारीभरकम काम करने से कमर दर्द की समस्या होने लगती है। कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर थैरेपी की मदद ले सकते हैं। शरीर में कुछ एेसे प्वाइंट्स होते हैं जिन्हे दबाने से कमर दर्द में आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इनके बारे में।

हाथों की मसाज-
दाएं हाथ के अंगूठे व पहली अंगुली के बीच के गैप को बाएं हाथ की अंगुलियों से दबाएं। 10 सेकंड तक प्रेशर धीरे-धीरे बढ़ाएं। इसे दूसरे हाथ से भी दोहराएं। एेसा करने से कमर दर्द में राहत मिलेगी।

कमर की मसाज -
पेट के बल लेटकर किसी सहयोगी से कमर की मसाज करवाएं। लोअर बैक के बीच मौजूद बिंदुओं पर प्रेशर दें। इससे कमर दर्द में आराम मिलेगा।

पंजों की मसाज -
कमर में जिस साइड में दर्द है उस साइड के पैर के पंजों को हाथों में लेकर अंगूठे-पहली अंगुली के बीच मसाज करें। इससे कमर दर्द में राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल