3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखों का एेसे रखें खयाल, जान लें ये खास बातें

इस रोग में आंखों में लालिमा, खुजली, जलन, आंखें चिपकना व धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण हो सकते हैं। जानते हैं इस रोग से बचाव के बारे में।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 05, 2019

take-care-of-the-eyes

इस रोग में आंखों में लालिमा, खुजली, जलन, आंखें चिपकना व धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण हो सकते हैं। जानते हैं इस रोग से बचाव के बारे में।

बढ़ते प्रदूषण के स्तर के व कई अन्य कारणों के चलते आंखों में कुछ विशेष प्रकार के रोगों की आशंका बढ़ रही है जिसमें कंजंक्टिवाइटिस समस्या है। इस रोग में आंखों में लालिमा, खुजली, जलन, आंखें चिपकना व धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षण हो सकते हैं। जानते हैं इस रोग से बचाव के बारे में।

एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस : इस रोग में पीड़ित व्यक्ति की आंखों में तेज खुजली, लालिमा, सूजन, जलन व भारीपन जैसे लक्षण हो सकते हैं।

बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस : आंखों में चुभन, लालिमा व पानी आना जैसे लक्षण इस रोग में होने लगते हैं। पीड़ित व्यक्ति को इस दौरान अपना तौलिया/रुमाल/कपड़े आदि अलग रखने चाहिए ताकि संक्रमण दूसरे व्यक्तियों में न फैले।

वायरल कंजंक्टिवाइटिस : इससे आंखों में लालिमा व धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह वायरल आई फ्लू एडीनोवायरस (टाईप 8 व 19) से होता है। इसमें कभी-कभी कानों के पास कनपटी पर सूजन भी हो सकती है और कॉर्निया में सूक्ष्म जख्म होने से दिखना भी कम हो जाता है। यह एक या दोनों आंखों को प्रभावित करता है। इस समस्या के इलाज में देरी से धुंधलापन हमेशा के लिए भी हो सकता है।
कैमिकल कंजंक्टिवाइटिस : स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद आंखों में खुजली, जलन या किरकिरी लगना आदि लक्षण हो सकते हैं।

सावधानी बरतें -
आंखों को रोजाना ठंडे पानी से 3-4 बार धो लें। मानसून में आंखों में सूखापन हो जाता है इसलिए इन्हें रगड़े या मसले नहीं।
अपना तौलिया या रुमाल आदि किसी के साथ शेयर न करें।
नियमित रूप से हाथों को धोएं। गंदे हाथों से आंखों को छूने से बचें वर्ना संक्रमण का खतरा रहता है।
मानसून के दिनों में आई मेकअप से परहेज करें। आंखों का कोई भी रोग होने पर विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही आई ड्रॉप आदि का प्रयोग करें।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल