5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलिया हो तो खानपान में अपनाएं ये चीजें

पीलिया यानी जॉन्डिस लिवर से संबंधित बीमारी है। इसमें रोगी को आहार संबंधी विशेष आदतों का ध्यान रखना चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jan 11, 2019

take-these-things-in-jaundice

पीलिया यानी जॉन्डिस लिवर से संबंधित बीमारी है। इसमें रोगी को आहार संबंधी विशेष आदतों का ध्यान रखना चाहिए।

पीलिया यानी जॉन्डिस लिवर से संबंधित बीमारी है। इसमें रोगी को आहार संबंधी विशेष आदतों का ध्यान रखना चाहिए।

पीलिया के रोगी को हल्का भोजन दें। गन्ने का रस व छैने के रसगुल्ले खिलाएं।
आंवला में विटामिन सी होता है। इसे कच्चा या फिर सुखाकर खा सकते हैं। आंवले का जूस पीने से लिवर साफ होता है।

जौ लिवर की गंदगी साफ कर देता है। इसे अंकुरित कर खाएं।
टमाटर का रस लिवर को मजबूत बनाता है।
मकोय की पत्तियों को गरम पानी में उबालकर पीने से राहत मिलती है।

ये ना करें : पीलिया के रोगी को मसालेदार भोजन व फास्टफूड नहीं खाना चाहिए। इससे नुकसान होता है।

ये भी कारगर -
तुलसी की पत्तियां (4 या 5) सुबह खाली पेट खाने से पीलिया में लाभ होता है।
दही में मौजूद बैक्टीरिया जॉन्डिस से लड़ने में सहायक होते हैं। यह आसानी से पच भी जाता है।
मूली के पत्तों के रस में थोड़ी-सी चीनी मिलाकर खाली पेट पीने से भी पीलिया में राहत मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल