
These exercises will improve eye health
शरीर के साथ-साथ आंखों को भी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इन तरीकों से आप आंखों की थकान दूर कर सकते हैं।
फोकस: दूर रखी किसी चीज को कम से कम आधे मिनट तक देखें व फोकस करें। फिर जल्दी जल्दी पलकें झपकाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार जरूर करें।
अंगुलियों का प्रयोग: आंखें बंद करें। उन पर धीरे से दो मिनट के लिए अंगुलियां रखें। चाहें तो पहले हाथों को आपस में थोड़ी देर रगड़ लें। आंखों पर अंगुलियों का ज्यादा जोर ना दें, हल्के से रखें।
आंखों को घुमाएं: घड़ी की सुई की दिशा में आंखों की पुतलियों को घुमाएं, फिर उल्टी दिशा में ऐसा करें। हर आधे घंटे में इसे करें।
डॉक्टरी राय-
लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से आंखों में छींटे मारें और बीच-बीच में पलकें झपकाते रहें। आंखों में लगातार ज्यादा दर्द, जलन या चुभन हो, तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Published on:
12 Sept 2020 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरोग और उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
