इन लक्षणों से पहचानें
ब्रोंकाइटिस में सांस लेने में घरघराहट की आवाज और सांस लेने में दिक्कत होती है। लगातार खांसी, सांस में कमी, बलगम आना, गले में खराश, थकान, नाक बंद रहना या पानी आना, शरीर में दर्द, उल्टी-दस्त आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। अगर बीमारी पहले से है तो थूक के साथ खून आ सकता है। थोड़े परिश्रम में थकान या सांस चढऩा, सिरदर्द, टखने या पैर में दर्द रहना भी इसके लक्षण हैं। सांस लेते समय सीटी की आवाज आ सकती और खांसी एक महीने तक रह सकती है।