2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले नेताओं ने छोड़े घर, निकले कोटा के लिए

राहुल गांधी की यात्रा

2 min read
Google source verification
bharat_jodo_yatra.png

मुकेश हिंगड़

राहुल गांधी की भारत यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा का बेसब्री से इंतजार रहे कांग्रेस नेताओं ने कोटा जाने की तैयारी कर ली है। मेवाड़-वागड़ के नेता अब कोटा की राह पर चल पड़े है। डूंगरपुर के नेताओं ने शनिवार को अपनी पैंकिंग कर ली तो कुछ एक दिन पहले ही निकल गए।
रविवार को राहुल के प्रवेश के दौरान ये नेता वहां पहुंच जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं में जोश है। मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक से लेकर पार्टी पदाधिकारी यात्रा से जुडऩे के लिए कोटा से आगे पहुंच रहे है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राजस्थान में यात्रा ऐतिहासिक रहेगी। अजा विकास एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) शंकर यादव कहते है कि राहुल गांधी की यात्रा देश के लोगों को जोड़ते हुए राजस्थान आ रही है, सुबह वे कोटा जाएंगे। वे कहते कि यात्रा को लेकर कांग्रेस जन में उत्साह है।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा कहते है कि यात्रा बड़ा संदेश देकर चल रही है, लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ते जा रहे है। वे कहते है कि पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं जोश है। जिले की डूंगरपुर, चौरासी, सागवाड़ा व आसपुर विधानसभा से कई पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने के लिए निकल रहे है।

डूंगरपुर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया कहते है कि यात्रा को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी जोश है। डूंगरपुर जिले को संगठन से जो जिम्मेदारी मिली है उसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी है। खोड़निया कहते है कि यहां से 500 कार्यकर्ताओं को लेकर 6 को रवाना होंगे और 7 को ये कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हो जाएंगे।

नीचे वीडियो देखे........

Story Loader