
पुलिस व परिजन
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के भीलवा पंचेला गांव में बीती रात एक युवक की उसके पडा़ेसी ने घर में घुसकर हत्या कर दी। आपसी विवाद के बाद हुई हत्या के बाद मृतक के परिजन आरोपी के घर शव रखने एवं उसकी गिरतारी की मांग पर अड़ गए। मामले में शाम तक दोनों पक्षों में समझौता वार्ता का दौर चला। जानकारी के अनुसार भीलवा पंचेला निवासी भगवानलाल पुत्र हरिचंद ढोली रोज की तरह अपने परिजनों के साथ मंगलवार रात को खाना खाने के बाद घर के अंदर बातें कर रहा था। रात करीब दस बजे भगवानलाल के घर उसका पड़ोसी गौरीशंकर गाली गलौच करता हुआ आया। इस पर भगवानलाल व उसके परिजन घर के बाहर निकले। गौरीशंकर हाथ में छुरा लेकर भगवानलाल पर टूट पड़ा और उसपर चाकू से वार कर भाग गया। इससे भगवानलाल की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर चौरासी थानाधिकारी रिजवान खान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को जिला मुर्दाघर लाए। यहां पर पुलिस ने मृतक के बेटे वाडीलाल की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुुपुर्द किया।
मृतक भगवानलाल की दो बेटे व एक बेटी है। बेटी चंद्रिका का 23 अप्रेल को विवाह हुआ था। विवाह के बाद बेटी अपने पिता से मिलने घर पर आई थी। इस दौरान भगवानलाल की हत्या हो गई।
परिजनों ने बताया कि आरोपी गौरीशंकर व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी पीहर चली गई। पीहर जाने के बाद गौरीशंकर घर पर अकेला रहने लगा। गौरीशंकर पत्नी के साथ हुए विवाद का कारण पड़ोसी भगवान के परिवार को मानता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को आरोपी गौरीशंकर शराब पी कर हाथ में छुरा लेकर भगवानलाल के घर पहुंचा एवं हत्या कर दी। इधर, पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया हैं। समझौता वार्ता होने के बाद अन्तिम संस्कार शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन मुर्दाघर के बाहर आरोपी के घर शव रखने की बात पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने काफी समझाइश की। लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर दोपहर को दोनों पक्षों की गांव में समझौता वार्ता शुरू हुई। दोनों पक्षों में समझौता वार्ता होने के बाद शाम को परिजन शव का अन्तिम संस्कार करवाने के लिए राजी हुए।
Published on:
02 May 2024 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
