
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में कई घोषणाएं की जिसमें डूंगरपुर जिले को भी बहुत कुछ दिया। जिले के आसपुर व सीमलवाड़ा को नगर पालिका बनाने की घोषणा की, जिससे अब सागवाड़ा सहित तीन पालिकाएं जिले में हो जाएगी। इसी प्रकार बेणेश्वर धाम के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी जिसमें 100 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही ओबरी को तहसील व सरोदा को उप तहसील बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान ये घोषणाएं की।
प्रशासनिक रूप से ये मिला
- आसपुर व सीमलवाड़ा को नगर पालिका
- ओबरी उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किया
- सागवाड़ा के सरोदा में उप तहसील खोली जाएगी
बेणेश्वर के लिए ये दिया
- बेणेश्वर धाम-डूंगरपुर के समग्र विकास की कार्य योजना तैयार करते हुए आगामी वर्ष 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
- बेणेश्वर धाम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय खोला जाएगा।
बिजली निगम के लिए ये दिया
- जोघपुरा में 33 केवी जीएसएस स्थापित किया जाएगा।
- सीमलवाड़ा में बिजली निगम में अधिशाषी अभियंता का कार्यालय खोला जाएगा।
जिले को ये सडक़ें भी दी
- सागवाड़ा से पंूजपुर-आसपुर सडक़ 23 किमी, 23 करोड़ रुपए की लागत से
- चौरासी विस के करमेला घाटी से श्मशान घाट व कुंडीफला तक पांच किमी सडक़ के लिए 2 करोड़ की घोषणा।
- चौरासी में ही रेंटा मुख्य से वाणियावाड़ा तक 3.5 किमी सडक़ के लिए 1.60 करोड़ रुपए की घोषणा।
- कालाखाइया से महुड़ी फला तक तीन किमी सडक़ के लिए 2.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
- चौरासी विस के महुड़ी से धनोरा मीठी लिमड़ी वाया भेमखोज मुख्य सडक़ एवं मैन रोड मीठी लिमड़ी से राप्रावि तक डामरीकरण के लिए 3 करोड़ रुपए।
- चौरासी विस के आमली फला से खरवेण्डा के बीच मोरन नदी पर पुलिया एवं खरवेण्डा नई बस्ती सडक़ से कुणीया वाली माता होते हुए विरी सीमा तक सडक़ मय रिंगवॉल निर्माण पर पांच करोड़ रुपए।
ये घोषणाएं भी डूंगरपुर के लिए
- बिछीवाड़ा के तलैया में जनजाति बालक आश्रम छात्रावास दिया।
- डूंगरपुर विस के गडामोरेया में जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास खोला जाएगा।
- सागवाड़ा के जजा आवासीय विद्यालय में 120 अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए क्षमता वृद्धि की जाएगी।
- सीमलवाड़ा कॉलेज में कला संकाय की घोषणा
- डूंगरपुर के बोलादरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। दिवड़ा बड़ा व नयागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिए।
- रिस्का की नाल (झौंथरी)-डूंगरपुर में 5 करोड़ की लागत का एनिकट का निर्माण
- राताघाटा (झौथरी)-डूंगरपुर में 4 करोड़ रुपए का बांध निर्माण
Published on:
18 Mar 2023 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
