2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झौंथरी प्रधान बोली, मैं अपने पैरों पर क्यों मारूंगी कुल्हाड़ी, डूंगरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप

- झौंथरी प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र - अविश्वास पत्र सौंपने के बाद गरमाई कांग्रेस की राजनीति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

sidharth shah

•

Updated: 29 Jul 2018, 6:29 PM IST

ph

झौंथरी प्रधान बोली, मैं अपने पैरों पर क्यों मारूंगी कुल्हाड़ी, डूंगरपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप

चौरासी कांग्रेस में गुटबाजी -चीखली प्रधान पर लगाए आरोप

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि जिलाध्यक्ष ने चीखली प्रधान को चौरासी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी मान लिया है। मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हंै तो अविश्वास प्रस्ताव का प्रपंच कर रहे हैं। पत्र में किए फर्जी हस्ताक्षर की भी जांच होगी। आरोप लगाया है कि चीखली प्रधान ने झौंथरी क्षेत्र के एक सदस्य के साथ मिलकर षडयंत्र रचा है। इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष को पत्र के जरिए की गई है।

झौंथरी प्रधान ने कहा कि मैं चौरासी से टिकट की प्रबल दावेदार हूं। आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस का बंटवारा कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद डूंगरपुर-बांसवाड़ा के पदाधिकारियों ने फोन पर मुझसे बात की। मुझसे मिलने के लिए आए, लेकिन जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़निया व चीखली प्रधान महेंद्र बरजोड़ ने इस बारे में मुझसे बात तक नहीं की। दोवड़ा प्रधान के अविश्वास प्रस्ताव के बाद जिलाध्यक्ष ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह भी नहीं सोचा कि आखिर कांग्रेस के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मुझे टिकट नहीं मिलता है, तो भी मैं पार्टी के साथ हूं, लेकिन पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए।

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने के बाद झौंथरी प्रधान से सवाल किया गया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर प्रधान ने कहा कि इसका जवाब जिलाध्यक्ष ही दे सकते हैं। मेरे खिलाफ षडयंत्र के रूप में जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, वह कभी नहीं आएगा।