
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan School Timings : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा साबला ने शिक्षा निदेशक को पत्र प्रेषित कर गर्मी एवं सर्दी के मौसम में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर वर्षों से चल रही परिपाटी में बदलाव कर नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी करने की मांग की है।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान,उपशाखा अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी, उपशाखा मंत्री कांतिलाल यादव एवं कोषाध्यक्ष गेबीलाल मेघवाल ने बताया कि स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 एक अप्रेल से प्रारम्भ होने वाला है, जिसका शिविरा पंचांग 31 मार्च से पूर्व जारी होने वाला है।
शिविरा पंचांग में गर्मी और सर्दी के मौसम में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर वर्षों से चल रही परिपाटी में अब बदलाव की जरूरत है क्योंकि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मौसम के सिस्टम में अब काफी बदलाव आ चुका है इसलिए अब दोनों प्रमुख त्योहारों से शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू करना ठीक रहेगा।
वर्तमान में 1 अप्रेल से ग्रीष्मकालीन समय सारणी और 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारणी लागू होती है। ग्रीष्मकालीन समय सारणी में स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होते है, जबकि शीतकालीन समय सारणी में स्कूल सुबह 10.00 से शाम 4.00 बजे तक संचालित होते हैं।
ऐसी स्थिति में विभाग को ग्रीष्मकालीन समय सारणी के लिए एक अप्रेल का इंतजार नहीं करना चाहिए। होली के अवकाश के तुरंत बाद ही ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू कर देनी चाहिए। इसी तरह से शीतकालीन समय सारणी 1 अक्टूबर की बजाय दीपावली अवकाश के तुरंत बाद लागू होनी चाहिए।
Updated on:
14 Mar 2026 02:24 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
