
बेपरवाही: वाटर पर स्क्रीन तो दिखी नहीं, म्यूजिकल फव्वारे के रंग भी उड़े
डूंगरपुर. दक्षिण राजस्थान के डूंगरपुर जिले को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए पिछले कुछ सालों में कई अभूतपूर्व कार्य हुए। इनमें अधिकांश कार्य सफल भी हुए, लेकिन कुछ कामों में तकनीकी बाधाओं से दिक्कतें भी रही। गेपसागर झील में वाटर स्क्रीन लगाकर उस पर वीडियो प्रसारण का नवाचार भी ऐसा ही अभूतपूर्व प्रयास था, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह म्यूजिकल फाउण्टेन के रूप में चला, लेकिन रखरखाव के अभाव में चार साल में ही यह फाउण्टेन दम तोड़ चुका है।
शहर की हार्ट ऑफ द सिटी गेपसागर जलाशय की छोर पर स्थित बादल महल पर गत नगरपरिषद् बोर्ड ने वर्ष २०१८-१९ में करीब 40 लाख रुपए की लागत से वाटर स्क्रीन कम म्यूजिकल फाउण्टेन लगवाया था। वाटर स्क्रीन की टेस्टिंग भी हुई। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तम स्वामी महाराज, तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के आतिथ्य में उद्घाटन भी हुआ। बाद में वाटर स्क्रीन की क्वालिटी सही नहीं होने पर तत्कालीन सभापति के.के.गुप्ता ने संबंधित फर्म को बुलवाकर सही करने को कहा था। फर्म ने अतिरिक्त लागत का एस्टिमेट दिया। इस पर वाटर स्क्रीन को निरस्त कर दिया गया और म्यूजिकल फाउण्टेन शुरू रहा। बोर्ड बदलने के बाद पिछले लंबे समय से यह फाउण्टेन बंद पड़ा था। तकनीकी खराबी के चलते नगरपरिषद ने इसके सभी उपकरण और फव्वारा सेट निकलवा कर गंगा घाट पर रख दिया है।
पर्यटकों को लुभाता था
नगरपरिषद ने तत्कालीन समय में दिल्ली की एक फर्म से म्यूजिकल फव्वारा सेट मंगवाया था। दर्शकों को लुभाने के लिए गंगा घाट पर सीढिय़ां बनाई गई थी। शाम को नियमित गीतों पर धूनों पर पानी के चढ़ते उतरते क्रम तथा रंगबिरंगी लाइङ्क्षटग लोगों को काफी लुभाती थी। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी एवं पर्यटक आते थे।
अलग-अलग बयान
पानी का जल स्तर कम हो गया है। पानी के साथ काई आ रही थी। इसलिए इसे खुलवा दिया है। जल स्तर बढऩे पर वापस लगवा देंगे।
- प्रकाश महावर, कनिष्ठ अभियंता, नगरपरिषद्
सॉफ्टवेयर में परेशानी आई थी। साथ ही लम्बे समय से चलने से कुछ और भी तकनीकी गड़बड़ी आई है। इसीलिए बाहर निकवा कर खुलवाया है। तकमीना बनवा रहे हैं। जल्द ही वापस लगवाने के प्रयास करेंगे।
- विकास लेघा, सहायक अभियंता, नगरपरिषद्, डूंगरपुर
Published on:
21 Apr 2022 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
