गुलाबी सर्दी में मतदान केन्द्रों पर उमड़े मतदाता
– मतदान का उत्साह
– जागो जनमत
डूंगरपुर. लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव 2023 का आज शनिवार का दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन है। जिले के 1017 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह ठीक सात बजे शुरू हो गया है। सुबह-सुबह गुलाबी सर्द सुबह होने के बावजूद मतदान का उत्साह है। मतदान केन्द्रों पर मतदाता वोटर आई, आधार कार्ड आदि लेकर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। जिले में मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
इंफो न्यूज
जिले की फैक्ट फाइल
विधानसभाएं 4
मतदान दल – 1132
कुल मतदान केंद्र- 1017
महिला कार्मिक मतदान केंद्र 8
दिव्यांग कार्मिक मतदान केंद्र 1
शहरी मतदान केंद्र- 53
ग्रामीण मतदान केंद्र – 964
509 मतदान केद्रों पर लाइव वेबकाङ्क्षस्टग
पुरुष मतदाता- 538433
महिला मतदाता- 521087
थर्ड जेंडर मतदाता- 12
सर्विस वोटर- 100
कुल मतदाता- 1059532