12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

जांच में खुलासा: स्कूली छात्राओं को घर बुलाता था संस्थाप्रधान !

डूंगरपुर . सदर थाना क्षेत्र एक स्कूल की छात्राओं के साथ बलात्कार के मामले में गिरफ्तार संस्थाप्रधान को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा।

Google source verification

जांच में खुलासा: स्कूली छात्राओं को घर बुलाता था संस्थाप्रधान!
आरोपी एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर
स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म करने का मामला
डूंगरपुर . सदर थाना क्षेत्र एक स्कूल की छात्राओं के साथ बलात्कार के मामले में गिरफ्तार संस्थाप्रधान को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा। पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी संस्थाप्रधान का एक मकान ददोडिय़ा गांव में है। वह मकान खाली पड़ा हुआ था। इस पर आरोपी संस्थाप्रधान अपनी जीप से छात्राओं को अपने घर ले जाता था और उनके साथ बलात्कार करता था। वहीं, पुलिस ने आरोपी के रिमाण्ड के दौरान वारदात स्थलों को मौका-मुआयना किया और आरोपी की जीप को भी जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि पांच मई को एक स्कूली छात्रा के पिता ने सदर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि स्कूल के संस्थाप्रधान ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्राओं को खेलकूद व पौधों को पानी पिलाने के बहाने से स्कूल में बुलाता था और उनके साथ बलात्कार करता था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छह छात्राओं का मेडिकल करवाया और न्यायालय में उनके बयान लिए। पुलिस ने आरोपी संस्थाप्रधान को शनिवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बनाई टीम
पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने मामले की गंभीरता समझते हुए एक टीम बनाई। इसमें पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा, सदर थानाधिकारी, हैडकांस्टेबल गजराज सिंह व कांस्टेबल मोहनपाल सिंह को शामिल किया। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ कई अहम सुराग जुटाए हैं।