डूंगरपुर. नन्दौड़ से गड़ा वेजणिया जाने वाले मार्ग पर एक जून की सुबह मिले युवक के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या न होकर सड$क दुघर्टना का मामला निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के बाद काफी खोजबीन कर बोलेरो गाड़ी को जब्त कर चालक को डिटेन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस थाना सागवाडा क्षेत्र के नन्दौड से गडा वेजणिया जाने वाली सड$क के किनारे एक व्यक्ति का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला था। मौके पर थानाधिकारी हिमांशुङ्क्षसह राजावत मय जाप्ता के पहुंच लाश की शिनाख्त रंगथौर निवासी संजय (३०) पुत्र गटुलाल खांट के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर गहरे चोट के घाव होने से मृतक के पिता गटूलाल ने उसके पुत्र संजय की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करने के संबंध में मामला दर्ज कराया था। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार करवाया था।
सीसीटीवी फुटेज से किया खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन चारण एवं पुलिस उप अधीक्षक विक्रम ङ्क्षसह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी हिमांशु ङ्क्षसह राजावत के नेतृत्व में ओबरी थानाप्रभारी देवेन्द्र ङ्क्षसह राव, उप निरीक्षक मणीलाल, सोमेश्वर, हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र ङ्क्षसह, कांतिलाल, कांस्टेबल भूपेन्द्र ङ्क्षसह, सागर, बाबुलाल, गोविन्द ङ्क्षसह की टीम का गठन कर खुलासा करने के निर्देश दिए। टीम को गहन अनुसंधान करने के बावजूद हत्या के संबंध में कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पूछताछ सहित कई साक्ष्यों के संकलन के बाद गड़ा वेजणिया के जयदीप उर्फ जिगर पुत्र हीरालाल कलाल पिता की बोलेरो गाडी से पैदल चलते हुए मृतक संजय के साथ दुर्घटना होना पाया गया।
यूं हुआ सडक़ हादसा
जांच के दौरान 31 मई की रात को मृतक संजय खांट व उसके मित्र दिनेश मकवाणा, मुकेश मकवाणा, सुखलाल मकवाणा, राकेश ननोमा एवं संजय खांट पार्टी कर वापस लौट रहे थे। गड़ा वेजणिया मोड़ के पास पहुंच किसी काम से रुक गए। मृतक संजय के घर मेहमान होने से साथियों को छोड़ पैदल-पैदल घर के लिए निकल गया। इसी दौरान गडा वेजणिया से जयदीप उर्फ जिगर कलाल बोलेरो गाडी लेकर गडा मोड तरफ जा रहा था। रास्ते में सामने से मृतक संजय खांट पैदल-पैदल आ रहा था जिसको बोलेरो गाडी की साइड से टक्कर लग गई जिससे वह सड$क किनारे खेत मे जाकर गिर गया। बोलेरो का चालक घटना से डर गया एवं अगले दिन पंचवटी सागवाड़ा स्थित सर्विस सेंटर पर बोलेरो का नया कांच डलवा दिया एवं गाड़ी के टूटे हिस्से पर नया कलर करवा दिया। पुलिस ने दुर्घटना का संदेह होने पर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे तथा आने जाने वाले बड़े गांवों से गुजरे वाहनों की भी जानकारी जुटाई। हीरालाल कलाल की बोलेरो पर ङ्क्षवड शिल्ड के पास नया कलर किया हुआ पाया गया। पुलिस दल ने हीरालाल कलाल के घर वालों से गहन पूछताछ करने पर घटना की जानकारी देते हुए अपराध स्वीकार किया।