11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

राजपुर मंदिर में चोरी

डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित मंदिर को बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां एक निर्माणाधीन मकान की दीवार में सेंध मारकर बदमाशों ने मंदिर में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार राजपुर गांव में स्थित महिषासुर मर्दनी मंदिर में रोज की तरह पूजा करने के लिए महिला पुजारी ने मंदिर खोला तो, गर्भ गृह में मंदिर की दीवार में छेद पड़ा हुआ था। मंदिर से चांदी सहित आर्टिफिशियल जेवरात गायब थे

Google source verification

राजपुर मंदिर में चोरी
डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित मंदिर को बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां एक निर्माणाधीन मकान की दीवार में सेंध मारकर बदमाशों ने मंदिर में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार राजपुर गांव में स्थित महिषासुर मर्दनी मंदिर में रोज की तरह पूजा करने के लिए महिला पुजारी ने मंदिर खोला तो, गर्भ गृह में मंदिर की दीवार में छेद पड़ा हुआ था। मंदिर से चांदी सहित आर्टिफिशियल जेवरात गायब थे। मंदिर में चोरी होने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने पास में बन रहे निर्माणाधीन मकान की खिडक़ी से प्रवेश किया और वहां से दीवार में छेद कर मंदिर में प्रवेश किया।

पुनाली-दोवडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलख्न्डा पाल स्थित विजाहण माताजी मन्दिर को सोमवार रात्रि में चोरों ने निशाना बनाया। विजाहण माताजी मन्दिर कमेटी अध्यक्ष हरिशंकर परमार ने बताया कि सुबह माताजी मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए गए तो चोरी की जानकारी मिली। चोर मन्दिर में रखी दान पेटी को काटकर रुपए निकाल ले गए। दानपेटी में करीब चालीस हजार रुपए थे। चोरी की सूचना थाने में दी। जिस पर पुनाली चौकी प्रभारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना किया। चोरी से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। जल्द खुलासे की मांग की है।